बॉलीवुड के सबसे नामी और प्रतिष्ठित परिवारों की बात करें तो इनमें सबसे पहले कपूर खानदान का नाम ही आता है, जिनकी कई सारी पीढ़ियां हिंदी फिल्म जगत में अपना अहम योगदान देती आई हैं|

कपूर खानदान की सबसे लोकप्रिय कड़ी पृथ्वीराज कपूर से शुरू होती है, जिन्होंने साल 1928 में फिल्मी दुनिया में रखा था, और वह अपने जमाने के टॉप अभिनेताओं में शामिल हुआ करते थे|

राज कपूर

14 दिसंबर, 1924 को जन्मे पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे राज कपूर ने साल 1948 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म आग के जरिये हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था, और उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जिनमें मेरा नाम जोकर, श्री 420 और आवारा जैसी शानदार फिल्में शामिल रहे|

शम्मी कपूर

पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर, 1931 को हुआ था, जिन्होंने साल 1953 में आई बॉलीवुड फिल्में जीवन ज्योति के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी| बात करें अगर शम्मी कपूर के बॉलीवुड कैरियर की, तो इनमें जंगली, कश्मीर की कली और तीसरी मंजिल जैसी शानदार और बेहतरीन फिल्में शामिल हैं|

शशि कपूर

शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे, जिनका जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था, और उन्होंने साल 1961 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म धर्मपुत्र के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था| बात करेगा शशि कपूर के फिल्मी कैरियर की, तो इसमें शान, दीवार और सत्यम शिवम सुंदरम जैसी दमदार फिल्में शामिल रहे|

रणधीर कपूर

रणबीर कपूर कोई और नहीं बल्कि, अभिनेता राज कपूर के सबसे बड़े बेटे थे, जो अपने पिता की तरह ही बॉलीवुड में एक सफल अभिनेता के रूप में उभर कर सामने आए| 15 फरवरी, 1947 को जन्मे रणबीर कपूर ने फिल्म श्री 420 के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा था, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की राम तेरी गंगा मैली, जवानी दीवानी, धर्म-कर्म और कल आज और कल जैसी फिल्मों में काम किया|

ऋषि कपूर

हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अभिनेता राज कपूर के छोटे बेटे थे, जिनका जन्म 4 सितंबर, 1952 को हुआ था| ऋषि कपूर ने साल 1970 में आई बॉलीवुड फिल्में मेरा नाम जोकर से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, जिसके बाद इन्हें इंडस्ट्री की लैला मजनू, कर्ज, नगीना, प्रेम रोग और अमर अकबर एंथनी जैसी शानदार फिल्मों में देखा गया|

करिश्मा कपूर

90 के दशक की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर अभिनेता रणबीर कपूर की बड़ी बेटी हैं, जिन्होंने साल 1991 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म प्रेम कैदी से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, और इन्हें बॉलीवुड की दिल तो पागल है, राजा हिंदुस्तानी और अंदाज अपना अपना जैसी दमदार फिल्मों में देखा गया| हालांकि, आज करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुके हैं|

करीना कपूर

आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी अभिनेता रणबीर कपूर की छोटी बेटी करीना कपूर ने साल 2000 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म रिफ्यूजी के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था| करीना कपूर की बात करें तो, इनके बॉलीवुड कैरियर में कभी खुशी कभी गम, बॉडीगार्ड, 3 इडियट, जब भी मेट और रावन जैसी सफल और शानदार फिल्में शामिल हैं|

By Anisha