एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते कुछ समय से आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है| परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लव लाइफ उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब पहली बार इन दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था और इसके बाद से ही इन दोनों को कभी डिनर डेट तो कभी एयरपोर्ट पर एक साथ देखा जाता है| सोशल मीडिया पर इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट और शादी की खबरों की अफवाहें काफी तेजी से फैल रही है परंतु अभी तक इन दोनों ने ऑफीशियली अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है|

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भले ही अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह का अधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन इन दोनों को लगातार एक दूसरे के साथ देखा जा रहा है |कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल को लेकर ऐसी भी खबरें सामने आई है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आने वाले 15 मई 2023 को दिल्ली में इंगेजमेंट करने जा रहे हैं और वही अपने सगाई के रुमर्स के बीच चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक बार फिर से मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां से यह दोनों दिल्ली के लिए रवाना होते हुए नजर आए| बता दे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को आज सुबह ही मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां पर यह कपल दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ते हुए नजर आया और दोनों को एक साथ दिल्ली रवाना होते देख दोनों की सगाई की खबरें मीडिया में आग की तरह फैल गई है|

वही इस वक्त सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मुंबई एयरपोर्ट से काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जिसमें परिणीति चोपड़ा सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है| इस दौरान जहां परिणीति चोपड़ा डार्क पिंक कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही है तो वहीं राघव चड्ढा ब्लैक कलर की शर्ट और क्रीम कलर के पेंट में काफी डेशिंग लग रहे हैं|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति और राघव चड्ढा दिल्ली में अपने परिवार की मौजूदगी में इंटिमेट 3 महीने इंगेजमेंट करने वाले हैं| परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट को लेकर कई अपडेट सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं परंतु बताया जा रहा है कि इस कपल की इंगेजमेंट से जुड़ी तमाम जानकारी को गोपनीय रखने की पूरी कोशिश रखी जा रही है| वही परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की डेट अभी तक फिक्स नहीं हुई है परंतु उम्मीद है कि इसी साल के अंत में यह कपल शादी के बंधन में बंध सकता है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को कई मौकों पर देखा गया है और इन दोनों का एक साथ स्पॉट होना इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलों को बढ़ावा दे रही है और अभी हाल ही में इस कपल को मोहाली स्टेडियम में देखा गया था जहां पर यह दोनों आईपीएल मैच का आनंद उठाने पहुंचे थे| इसके अलावा बीते रविवार की शाम परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मुंबई के बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में देखा गया था जहां से इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है|

By Anisha