फिल्म इंडस्ट्री में ‘रॉकी भाई’ के नाम से मशहूर अभिनेता यश आज किसी पहचान के मोहताज़ नही हैं| अपनी फिल्म ‘केजीएफ’ के दम पर आज इन्होने जो लोकप्रियता हासिल की है वह सचमुच ही किसी अभिनेता के लिए आसान बात नही है| आज इनके चाहने वालों का ये आलम है के वो इनकी फिल्मों के साथ साथ इनकी नीजी जिंदगी के बारे में भी जाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं| और ऐसे में अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको इनकी नीजी जिंदगी से जुडी एक बड़ी खबर के बारे में ही बताने जा रहे हैं|

बता दें के अभी बीते वक्त में ही यश की पत्नी राधिका पंडित नें एक बेटे को जन्म दिया है जिसके बाद यश दोबारा पिता बन चुके है| खबरों के अनुसार यश की पत्नी की डिलीवरी बेंगलुरु के एक अस्पताल में हुई थी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अभिनेता नें इसकी जानकारी दी थी| बता दें के इस खबर के बाद यश के तमाम चाहने वाले इन्हें बधाइयां देते नजर आये थे| वहीँ अगर यश की बात करें तो नन्हे मेहमान के आने से ये भी काफी खुश हैं|

अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए यश नें एक रिकॉर्डिंग भी शेयर की थी जिसमे इन्होने अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैन्स को दी थी” और साथ ही बताया था के अब उनकी बेटी को एक भाई भी मिल गया है जो के काफी अच्छा है| वहीँ अगर यश की कहें तो हाल ही में इन्होने अपनी बेटी और पत्नी राधिका संग एक तस्वीर शेयर की थी|

यश अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही ये अपनी नीजी जिंदगी से जुडी तस्वीरें भी यहीं पर शेयर करते नजर आते हैं| बता दें के यश नें राधिका संग साल 2016 में शादी रचाई थी जिसके बाद से आज तक ये दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं| बताते चले के बीते साल 2018 में इनकी पत्नी राधिका नें एक बेटी जन्म दिया था जिसका नाम आयरा है| और उस वक्त ये दोनों पहली बार पेरेंट्स बने थे|

वहीँ अगर यश के वर्कफ्रंट की बात करें तो ये साउथ और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कितने बड़े अभिनेता है ये हमे शायद ही बताने की जरूरत है| हालाँकि इनके करियर में फिल्म ‘केजीएफ’ का एक बेहद ही अहम योगदान रहा है और इसी फिल्म के चलते ये काफी पॉपुलर भी हुई हैं|

बताते चले के अभी आने वाले वक्त में इनकी इस सुपरहिट फिल्म का दूसरा भाग भी आने वाला है और इस फिल्म को लेकर इनके फैन्स में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है| इस फिल्म का क्रेज़ कितना है इस बात का अंदाज़ा सिर्फ इसके ट्रेलर से लगाया जा सकता है जो के अब सबसे अधिक देखे गये ट्रेलर की सूची में पहले नम्बर पर आ चूका है| और वाकई अब इन्हें इस फिल्म में देखना दिलचस्प होने वाला है|

अभी की कहें तो यश की उम्र तकरीबन 35 साल है और इनकी शादी को भी अब लगभग 5 साल पूरे हो चुके हैं|

By Akash