जोधा अकबर फेम मनीषा यादव 29 साल की उम्र में कह गयी दुनिया को अलविदा, अपने पीछे छोड़ गयी एक साल का मासूम बेटा ,एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने दी जानकारी

हाल ही में बीते 1 अक्टूबर 2021 को टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई थी  दरअसल टीवी के पोपुलर  सीरियल जोधा अकबर में सलीमा बेगम का रोल निभाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव  अब इस दुनिया में नहीं है और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रेन हेमरेज की वजह से मनीषा यादव बीते 1 अक्टूबर को महज 29 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर जा चुकी हैं   और वही मनीषा यादव के इस तरह से अचानक दुनिया को अलविदा कह जाने की वजह से  पूरी  टेलीविजन इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है वही सीरियल जोधा अकबर के सभी स्टार कास्ट भी  मनीषा के दुनिया छोड़ जाने की खबर सही काफी ज्यादा सदमे में आ गए हैं|

परिधि ने शेयर की मनीषा की तस्वीर

गौरतलब है कि सीरियल जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाने वाली मशहूर अदाकारा परिधि शर्मा ने  मनीषा के  निधन की खबर लोगों तक पहुंचाई थी और उन्होंने मनीषा के दुनिया को अलविदा कह जाने पर शोक भी व्यक्त किया है| बता दे परिधि शर्मा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरीज पर  एक्ट्रेस मनीषा यादव की  सलीमा बेगम के लुक में एक तस्वीर साझा की थी इस तस्वीर को शेयर करते हुए परिधि शर्मा ने  यह कैप्शन लिखा था कि  “ये खबर बहुत दिल दहला देने वाली है. RIP @manisha_mannu.” |बता दे  सबसे पहले परिधि शर्मा ने ही  मनीषा के दुनिया छोड़ जाने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी |

व्हाट्सएप ग्रुप में मनीषा की न्यूज मिली थी – परिधि

मीडिया से बातचीत के दौरान  परिधि शर्मा ने ये बताया है की ,” सीरियल जोधा अकबर के ऑफ एयर  होने के बाद  हमने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और इस व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ही हम  जोधा अकबर के सभी स्टार कास्ट से कनेक्टेड रहते हैं और सभी अपनी अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट इसी व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करते हैं और इसी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हमें मनीषा के निधन की खबर मिली और  इस  दिल तोड़ने वाली खबर पर  यकीन करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था और उन्होंने बताया कि मनीषा का एक बेबी भी है जोकि केवल  1 साल का ही है और ऐसे में मनीषा के  दुनिया छोड़ जाने की वजह से उनका पूरा परिवार काफी ज्यादा मुश्किल वक्त से गुजर रहा है|

सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं मनीषा

बता दे मनीषा यादव टेलीविजन लम्बे समय से टीवी  इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए थी और वह पिछले ही साल जुलाई महीने में एक बेटे की मां भी बनी थी हाल ही में  मनीषा ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था  |

और  इस जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी मनीषा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था और अपने बेटे के  पहले जन्मदिन की तस्वीरें साझा करते हुए मनीषा ने यह कैप्शन लिखा था की ,” हैप्पी  फर्स्ट बर्थडे  मेरी बेबी.. जब मैं मुश्किल वक्त से गुजर रही थी उस वक्त आप मेरी जिंदगी में एक रोशनी की तरह आए हो और  मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं जो मैं आप की  मम्मी बनी..आई लव यू सो मच।

बता दे मनीषा यादव सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती थी और वह आए दिन अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोस साझा करती रहती थी और इसके साथ ही मनीषा अपनी बीवी के साथ भी अपनी तस्वीरें साझा करती थी| बता दे मनीषा के बेबी का नाम तुशान है जो की अभी केवल एक साल का ही है और मनीषा महज 29 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई और अपने पीछे 1 साल के मासूम बेटे और परिवार को छोड़ गई|

 

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

9 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

9 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

9 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

9 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

9 months ago