आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो शादी के बाद अपनी ननद के साथ कभी अच्छा बांड शेयर करती हैं, और इन्हें साथ देखने के बाद बिल्कुल ऐसा प्रतीत होता है जैसे इनके बीच ननद भाभी का नहीं बल्कि बहनों का रिश्ता है…

तनाज ईरानी और डेलनाज ईरानी

कई टीवी सीरियल्स और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने साल 2007 में बख्तियार ईरानी के साथ शादी रचाई थी| जानकारी के लिए बता दें, बख्तियार ईरानी की बहन कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी है जो खुद भी बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस हैं| ऐसे में तनाज ईरानी अपनी ननद डेलनाज ईरानी के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं और इन दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ बिल्कुल सही बहनों की तरह घूमते फिरते और मस्ती करते हुए देखा जाता है|

दीपिका कक्कड़ और सबा इब्राहिम

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने असल जिंदगी में अपने ही को एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ शादी रचाई है| हम आपको बता दें, असल जिंदगी में शोएब इब्राहिम की एक बहन भी है जिनका नाम सबा इब्राहिम है| और ऐसे में सबा इब्राहिम अपनी भाभी दीपिका कक्कड़ के साथ बिल्कुल एक सगी बहन जैसा रिश्ता रखती हैं| इन दोनों को एक दूसरे के साथ कई बार इंजॉय करते हुए देखा जाता है और अक्सर दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी अपनी ननद के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं|

दिव्यांका त्रिपाठी

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल’ यह है मोहब्बतें’ मैं नजर आई एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया की बात करें तो इन्होंने टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी रचाई है| विवेक की बात करें तो, उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम रिया दहिया है, जिनके साथ एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं और इन दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ पार्टीज या इवेंट्स में एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते देखा जाता है और हमेशा ही इन के बीच एक खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिलती है|

कश्मीरा शाह और आरती

इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और हॉट कृष्णा अभिषेक ने असल जिंदगी में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के साथ शादी रचाई है| बात करें अगर कृष्णा अभिषेक की, तो उनकी बहन का नाम आरती सिंह है जो अपने भाई कृष्णा अभिषेक और अपनी भाभी कश्मीरा शाह से काफी लगाव रखती हैं और इन्हें कई बार अपने भैया भाभी के साथ घूमते फिरते और इंजॉय करते हुए भी देखा जाता है| वहीं अगर कश्मीरा और आरती की बात करें तो, यह दोनों भी एक दूसरे के साथ बिल्कुल बहने जैसा रिश्ता रखती हैं|

किश्वर मर्चेंट और श्रुति राय

एक हसीना थी और इतना ना करो मुझसे प्यार जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुकी फेमस एक्ट्रेस और मॉडल किश्वर मर्चेंट ने असल जिंदगी में अभिनेता सुयश राय के साथ शादी की है| सुयश राय की बात करें तो, असल जिंदगी में उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम श्रुति राय है| श्रुति राय अपनी भाभी किश्वर मर्चेंट के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं और इन दोनों को अक्सर ही तस्वीरों में भी एक दूसरे के साथ देखा जाता है|

By Anisha