90 के दशक की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल रही एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय साल 2007 में हुई अपनी शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन बन चुकी है| ऐश्वर्या राय की बात करें तो, उनका नाम अपने समय की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करता था और उनकी खूबसूरती पर लाखों फैंस के साथ साथ कई बॉलीवुड अभिनेता भी फ़िदा हुआ करते थे| हालांकि, कई अभिनेताओं को डेट करने के बाद ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन के रूप में अपनी जिंदगी का सच्चा प्यार मिला|

ऐसे में आज के अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको ऐश्वर्या राय के बीचे वक्त से रूबरू कराने जा रहे हैं और आपको बताने जा रहे हैं कि ऐश्वर्या राय शादी से पहले किन सेलेबस को डेट किया है या रिलेशनशिप में रह चुकी है…

राजीव मूलचंदानी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राजीव मूलचंदानी का है, जो कि एक फेमस मॉडल के रूप में अपनी पहचान रखते हैं| राजीव की बात करें तो, उनके साथ उस वक्त ऐश्वर्या राय का नाम जुड़ा था, जब एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं थी| इन दोनों की मुलाकात एक मॉडलिंग इवेंट में हुई थी, क्योंकि बॉलीवुड में आने से पहले ऐश्वर्या राय भी मॉडलिंग ही किया करती थी|

हेमंत त्रिवेदी

राजीव मूलचंदानी के बाद ऐश्वर्या राय का नाम हेमंत त्रिवेदी के साथ जुड़ा था, जो कि एक फेमस फैशन डिजाइनर है| जैसा कि हम सभी को पता है कि ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी है, लेकिन आपको यह बात शायद ही पता होगी कि उस दौरान ऐश्वर्या राय में जो गाउन पहना हुआ था, हेमंत द्वारा ही डिजाइन किया गया था|

अक्षय खन्ना

ताल और आ अब लौट चलें जैसे कुछ फिल्मों में ऐश्वर्या राय अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई थी, और इन्हीं फिल्मों के दौरान ऐश्वर्या राय का नाम अक्षय खन्ना के साथ जुड़ा था और इसी के साथ-साथ दर्शकों की जोड़ी काफी पसंद आई| लेकिन, फिर ऐश्वर्या राय फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान के साथ नजर आई, जिसके बाद ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना का रिश्ता टूट गया|

सलमान खान

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की रिलेशनशिप के बारे में तो बात करने की शायद जरूरत है| बताया जाता है कि साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे, और सिर्फ 1 साल बाद ही यह दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप रहे थे और इसी के साथ साथ रहे रिश्ता काफी सपोर्ट किया| लेकिन, बाद में आपसी अनबन के चलते यह दोनों एक दूसरे से दूर हो गए|

विवेक ओबरॉय

सलमान खान के अलावा एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की फेमस एक्टर विवेक ओबरॉय को भी डेट कर चुकी है| पर ऐश्वर्या को इस रिश्ते के बारे में अधिक बात करते हुए नहीं देखा गया| हालांकि, इस बात का खुलासा विवेक ओबरॉय द्वारा कई बार किया गया था कि वो ऐश्वर्या राय को पसंद करते हैं| पर, इन दोनों का रिश्ता भी कुछ वक्त तक ही चला और फिर इनकी राहें अलग हो गई|

By Akash