बॉलीवुड में अपने अभिनय का डंका बजाने वली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज भी बच्चे बच्चे की पहली पसंद हैं। विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या को ना सिर्फ देशभर में बल्कि पूरी दुनिया से ही प्यार मिल रहा हैं। ऐसे में आज जब उनके परिवार की बात आती हैं तो हर कोई उनके परिवार के बारे में उनके ससुराल से तो वाकिफ ही हैं लेकिन आज हम आपको ऐश्वर्या के परिवार के जिन लोगों के बारे में बता रहे हैं वह उनके मायके पक्ष के हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनका जन्म मैंग्लोर में हुआ था। मैंग्लोर में भारतीय सेना में जीवविज्ञानी कृष्णराज राय और वृंदा राय के घर ऐश्वर्या का जन्म हुआ। ऐश्वर्या के परिवार में इनके अलावा भाई आदित्य और भाभी श्रिमा हैं। जिनके दो बच्चे हैं।

ऐश्वर्या की भाभी भी हैं मॉडल

आपको बता दें कि आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं तो वहीं उनकी पत्नी भी मॉडल रह चुकी है। ऐश्वर्या की भाभी भी उनकी तरह ही खूबसूरती में सबको पीछे छोड़ती हैं। श्रिमा मिसेज इंडिया ग्लोब 2009 की विनर रह चुकी हैं।

ऐश्वर्या की मायके की फैमिली भी अब मुंबई में ही हैं। वे लोग मीडिया लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। समय समय पर ऐश्वर्या अपनी भाभी भाई और उनके बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे फैंस ननद भाभी की इस जोड़ी को देख कर उनके बॉन्ड को समझ ही सकते हैं।

ननद और भाभी की ऐसी हैं बान्डिंग

एक्ट्रेस की अपनी भाभी के साथ बॉन्डिंग भाभी और ननद की तरह नहीं बल्कि दोस्तों की तरह ही दिखाई पड़ती हैं। ऐश्वर्या का परिवार कभी बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ा नहीं रहा लेकिन बाबजूद इसके उन्होंने अपने हुनर से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया और आज वह बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुका हैं। आज ऐश्वर्या के नाम से ही बॉलीवुड की फिल्में सुपरहीट हो जाती हैं।

By Rubi