बॉलीवुड हिस्ट्री के बेहद प्यारे और पॉपुलर कपल्स में शामिल एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी से जुड़ी खबरों को लेकर काफी अधिक खबरों-सुर्खियों में छाए हुए हैं| आलिया भट्ट की बात करें तो, अब वह ऑफिशियली मिसेज कपूर बन चुकी है, और कपूर खानदान की बहू बनने के बाद खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारी साझा की थी|

ऐसे में शादी के बाद कपूर खानदान द्वारा आलिया भट्ट का काफी शानदार और बेहतरीन अंदाज में स्वागत किया गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती नजर आई हैं| वेडिंग फंक्शन के बाद जब दुल्हन के रूप में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के घर पर पहुंची तो, वहां पर उनका काफी भाभी और खूबसूरत तरीके से स्वागत किया गया|

शादी के सात फेरों के बाद ना केवल कपूर खानदान में आलिया भट्ट का स्वागत हुआ, बल्कि इसके साथ साथ नई नवेली दुल्हन को वेलकम करने के लिए कपूर हाउस में एक शानदार पार्टी भी ऑर्गेनाइज की गई थी, जिसमें रणबीर और आलिया के अलावा कपूर खानदान के तमाम सदस्य शामिल हुए और इस दौरान सभी को जमकर इंजॉय करते हुए देखा गया|

रणबीर और आलिया ने अपने नए रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए के काटकर जश्न मनाया और इसके बाद यह दोनों वाइन के साथ पार्टी इंजॉय करते हुए नजर आए| इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी और रौनक नजर आ रही थी, जैसा कि आप खुद भी तस्वीरों में इन दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे हुए केक काटते हुए देख सकते हैं| जिसमें एक तरफ जहां रणबीर कपूर बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट भी स्माइल करती हुई बेहद प्यारी दिख रही है|

कुछ खबरों की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी| और इसके बाद घर जाकर इन दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए और इसके बाद उनकी शादी संपन्न हुई| यहां पर सबसे खास बात यह रही कि रणबीर और आलिया भट्ट ने अपने घर पर जहां एक दूसरे के साथ फेरे लिए, वह जगह भी उनके लिए बेहद खास थी, क्योंकि यह वही बालकनी की जगह थी जापानी दोनों ने एक दूसरे के साथ डेटिंग और रिलेशनशिप पीरियड के दौरान खास पल बिताए थे|

जानकारी के लिए बता दें, एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शादी से पहले एक दूसरे को तकरीबन 5 सालों से अधिक वक्त तक डेट किया है, और अब जाकर आखिरकार इन दोनों ने शादी का फैसला लिया है|

साल 2017 से ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद साल 2018 में हुई एक्ट्रेस सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के दौरान यह दोनों एक दूसरे के साथ पब्लिकली नजर आए थे, जिसके बाद में दोनों के बीच रिलेशनशिप कंफर्म हुआ था| और तभी से फैन्स भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे|

By Akash