बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मैं अपने फिल्मी कैरियर के दौरान कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और साथ ही इन्होंने अपने कैरियर में गजब की दौलत और शोहरत हासिल की है| यही कारण है कि आज अमिताभ बच्चन का नाम इंडस्ट्री के कुछ सबसे अमीर अभिनेताओं के सूची में भी शामिल किया जाता है| आज अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में कई सारी प्रॉपर्टी मौजूद है जिनकी कीमते करोड़ो में है|

अमिताभ बच्चन ने अपने कई प्रॉपर्टीज को किराए पर दे रखा है जहां से जहां से यह लाखों रुपए सिर्फ रेंट से कमाते हैं| लेकिन अमिताभ बच्चन से किसी भी प्रॉपर्टी को रेंट पर लेना भी कोई आसान बात नहीं है| ऐसा इसलिए क्योंकि अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी का रेंट भी काफी अधिक होता है| बता दे अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने जिस प्रॉपर्टी को रेंट पर दिया है उसके लिए इन्होंने लगभग 18.9 लाख रुपए महीने का रेंट तय किया है|

मुंबई के पॉश इलाके में है प्रॉपर्टी

अमिताभ बच्चन के पास मुंबई के जुहू जैसे पॉश इलाके में प्रतीक्षा, जनक, अम्मू और वत्सल जैसे बंगले मौजूद है| और ऐसे में अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है अपनी इन्हीं में से किसी एक बंगले अमिताभ बच्चन ने 15 साल तक के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लीज पर दिया है| बताया जा रहा है अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन ने एसबीआई के साथ या डील साइन की है|

हर महीने लेंगे इतने लाख रुपए

एक रियल स्टेट एनालिटिक्स कंपनी के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है के अमिताभ बच्चन ने अपने जलसा के बगल की एक बिल्डिंग में लगभग 3,150 स्क्वायर फीट की जगह बैंक ऑफ इंडिया को लीज पर दी है और इसके लिए वह तकरीबन 18.9 लाख रुपए प्रति महीने का किराया लेंगे| जो हर 5 साल में लगभग 25 फ़ीसदी बढ़ जाएगा|

यहां कई बॉलीवुड सितारों का घर

बता दे एसबीआई ने इस डील को साइन करते हुए 2.26 करोड़ रुपयों की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी अमिताभ बच्चन के खाते में जमा की है जो के इस प्रॉपर्टी के 1 साल के किराए के बराबर है| जानकारी के लिए बता दें इसी जगह पर अमिताभ बच्चन के अलावा धर्मेंद्र, अनिल कपूर, राकेश रोशन, सनी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा और रोहित शेट्टी जैसे नामी बॉलीवुड सितारों के घर भी मौजूद है|

आखिरी पांच साल में 29. 53 लाख होगा किराया

अभी के 5 वर्षों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने महीने के 18.9 लाख रुपयों के दर पर अमिताभ बच्चन की इस प्रॉपर्टी को रेंट पर लिया है| लेकिन इन 5 सालों के गुजरने के बाद अमिताभ बच्चन की इस प्रॉपर्टी का रेंट तकरीबन 23.62 लाख रुपए प्रतिमाह हो जाएगा जो के साल के 12 महीनों के हिसाब से पूरे 2 करोड़ 85 लाख के करीब होगा|

बता दे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अमिताभ बच्चन की जो प्रॉपर्टी रेंट पर ली है वहां पर पहले सिटीबैंक काम किया करता था और उसने इस प्रॉपर्टी को रेंट पर ले रखा था| हालांकि बीते वक्त में सिटीबैंक ने अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी खाली कर दी है|

By Akash