अभी हाल ही में बीती 24 जनवरी, 2021 की तारिख को बॉलीवुड के फेमस एक्टर वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी के बंधन में बंध गये| इनकी यह शादी द मेंशन हाउस, अलीबाग में हुई थी जहाँ पर कई बॉलीवुड सितारे इनकी खुशियों में शामिल होने पहुंचे थे| बता दें वरुण और नताशा एक लम्बे वक्त से रिलेशनशिप में रहे थे और अब ये दोनों वक्त की मंजूरी पर एक दुसरे के हो चुके हैं| और हम आपको बता दें के इसी बीच अनिल धवन का एक इंटरव्यू भी तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है|

बता दे के अनिल धवन अपने इस इंटरव्यू में अपने भतीजे की शादी को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं और उनकी बातों से ऐसा प्रतीत भी हुआ के वो इस शादी से बेहद खुश और संतुष्ट हैं| अनिल नें इस इंटरव्यू में कई अनजानी बातें बताई है जिनके बारे में शायद अब तक सिर्फ़ परिवार के सदस्यों को ही पता था| तो चलिए हम आपको बताते हैं के आखिर इस इंटरव्यू में क्या बातें हुई हैं|

अनिल धवन नें पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया था जिसमे उन्होने बताया था के यह शादी इस पीढ़ी की आखिरी शादी होने वाली है और इसीलिए वो काफी उत्साहित भी है| उन्होंने बताया के वरुण के बड़े भाई रोहित की शादी इससे पहले हो चुकी है और उनके जो बच्चे हैं उनकी भी शादियाँ हो चुकी है| ऐसे में वरुण की शादी को लेकर उन्होंने कहा के इसके साथ सर्कल पूरा हो चूका है| हालाँकि उन्होंने दुःख जताते हुए कहा के कोरोनाकाल के चलते इस शादी में वो सिर्फ जरूरी परम्पराएं ही निभा सके|

वहीँ अगर इससे पहले की कहें तो अनिल धवन नें ही इससे पहले भी एक इंटरव्यू में वरुण और नताशा की शादी की जानकारी दी थी| उन्होंने उस वक्त स्पॉटबॉय को इंटरव्यू दिया था जिसमे उन्होंने बताया था के 24 जनवरी को वरुण की शादी प्लान की गयी है और इसके इए वो काफी उत्सुक भी है| आगे अनिल नें बताया था के सिर्फ चुनिन्दा मेहमानों की मौजूदगी में इस शादी को प्लान किया गया है और इसीलिए इसमें सिर्फ कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जाना है|

बता दें के बीते साल 2020 से ही नताशा और वरुण की शादी की खबरें सामने आने लगी थी और पर अब जाकर साल 2021 में ये दोनों एक दुसरे के हुए| बता दें के एक बार देश में कोरोना के खतरों को देखते हुए भी इनकी शादी को उस वक्त पोस्टपोंन कर दिया गया था|

वहीँ अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अभी हाल ही में फिल्म ‘कूली नम्बर 1’ में नजर आये थे जिसमे इनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान भी नजर आई थी| बता दें के इस फिल्म में इनके एक्शन और एक्टिंग को दर्शकों नें काफी पसंद भी किया था| वहीँ अगर इनकी पत्नी नताशा दलाल की बात करें तो ये एक फैशन डिज़ाइनर हैं|

हालाँकि अब वरुण और नताशा दोनों ही अपने इस रिश्ते से बेहद खुश हैं और इनके तमाम चाहने वाले भी इन्हें एक हैप्पी मैरेड लाइफ की विशेस देते नजर आ रहे हैं|

By Akash