सारे बॉलीवुड में मजनू भाई के नाम से मशहूर अभिनेता अनिल कपूर आज इंडस्ट्री का बहुत ही बड़ा चेहरा बन चुके हैं| अनिल नें अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढकर एक फ़िल्में दी हैं जिनके चलते आज इन्हें ये पॉपुलैरिटी मिली है| साथ ही अनिल नें अपने करियर में इस पॉपुलैरिटी के साथ खूब सारा पैसा भी कमाया है| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको अनिल के लग्जरीयस बंगले की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं| जानकारी के लिए बता दें के अनिल नें अपनी बेटी सोनम की शादी भी अपने इसी बंगले में की थी जो के अंदर से बाहर तक काफी बड़ा और आलिशान है|

अनिल का पूरा परिवार अभी इनके साथ इनके ही बंगले में रहता है जो के मुंबई के जुहू में बना हुआ है| बताते चले के अनिल के परिवार में कुल 5 सदस्य हैं जिनमे इनके साथ इनकी पत्नी सुनीता और इनके तीनों बच्चे – हर्षवर्धन, रिया और सोनम रहते हैं| हालाँकि सोनम अब अपने परिवार से दूर पति आनंद आहूजा संग रहती हैं जो के दिल्ली में रहते हैं|

 

अनिल की बीवी ने की हैं बंगले की सजावट

घर की देखरेख और सजावट पर अनिल की पत्नी सुनीता काफी ध्यान देती हैं और साथ ही बता दें के घर की ख़ूबसूरती में भी पत्नी सुनीता का बड़ा हाथ है| बताते चले के घर की सजावट की तमाम चीज़ों की खरीददारी करने भी सुनीता खुद ही जाती है| वहीँ अगर घर की डिजाइनिंग की बात करें तो अनिल की पसंद को ध्यान में रखते हुए सुनीता नें घर को डिजाईन किया है|

पौधे और मूर्तियाँ हैं अधिक

सभी चीज़ों के साथ सुनीता को पेड़ पौधों का भी काफी शौक है और इसी कारण इनके इस बंगले में काफ हरियाली भी देखने को मिल जाती है| साथ ही इनके इस बंगले में मिटटी से बनी वस्तुएं भी काफी अधिक देखने को मिलती हैं जिनमे कई मूर्तियाँ भी शामिल हैं| साथ ही इनके इस बंगले में एक बड़ी सी बालकनी भी है जहाँ इनका पूरा परिवार साथ बैठकर स्नैक्स एन्जॉय करता है|

लकड़ी का हैं ख़ास इस्तेमाल

घर की खूबसरती के लिए इन्होने लकड़ियों का भी बड़े ही अच्छे और खूबसूरत तरीके से इस्तेमाल किया है| बताते चले के इन्होने घर में कुर्सियों और टेबल्स के अलावा भी कई जगहों पर लकड़ी से बनी चीज़ों का इस्तेमाल किया है| वहीँ घर के लॉबी में एक बड़ी सी भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी इन्होने स्थापित की है|

मेकअप रूम और पेंटिंग्स

घर में पेंटिंग्स रखने का सुनीता को काफी शौक है और ऐसे में आपको इनके घर की दीवारों पर एक से एक खूबसूरत पेंटिंग देखने को मिल जाएँगी| वहीँ इस सब के साथ इनके इस बंगले में अलग से एक मेकअप रूम भी है| इस सब के अलावा घर में अनिल नें अपने लिए एक अलग रूम भी रखा है जिसमें ये हर रोज़ योगा और वर्कआउट करते हैं|

बता दें के अनिल नें हाल ही में अभी अपनी मैरेज एनिवर्सरी भी अपने इसी आलिशान बंगले में ही सेलिब्रेट की थी और इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी|

By Akash