टीवी इंडस्ट्री की बेहद मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर में इसी साल फरवरी के महीने में नन्हे मेहमान नें कदम रखा है| और ऐसे में इन दिनों माँ बनने के बाद एक्ट्रेस अपने बेटे आरव की परवरिश पर ही अपना पूरा ध्यान दे रही हैं| हालाँकि इस सब के बीच एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोस फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं| साथ ही अनीता अपनी नीजी जिंदगी से जुडी तमाम अपडेट्स भी सोशल मीडिया के जरिये ही फैन्स तक पहुचाती हैं|

बता दें एक्ट्रेस इन दिनों अपनी नीजी जिंदगी को काफी एन्जॉय कर रही हैं और इसी बीच मालदीव्स से इन्होने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है जिनमे ये अपनी वेकेशंस एन्जॉय करती नजर आ रही हैं| बीते कुछ दिनों से अनीता मालदीव्स में ही अपने खूबसूरत पलों को एन्जॉय कर रही हैं और साथ ही लगातार फैन्स के साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस भी शेयर कर रही है|

वहीँ दूसरी तरफ फैन्स भी अपनी चाहीती एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इन पर प्यारे कमेंट्स करते भी नजर आ रहे हैं| बताते चले इन तस्वीरों को अनीता हसनंदानी नें अपने इन्स्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये शेयर किया है जिनमे एक्ट्रेस के एक बेहद ही हॉट और ग्लैमरस रूप को देखा जा सकता हैं|

शेयर की गयी तस्वीरों में अनीता गुलाबी रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं जिसमे उनके खुले बाल उनके लुक्स की ख़ूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे हैं| बता दे इन हॉलिडे मोमेंट्स के दौरान एक्ट्रेस के साथ कुछ तस्वीरों में उनके पति रोहित रेड्डी और बेटे आरव भी साथ नजर आये| अनीता के बेटे की कहें तो उसके लिए यह पहली आइलैंड ट्रिप है और ऐसे में नन्हा आरव इन दिनों जमकर मालदीव्स के मजे ले रहा है|

वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस नें बताया है के वो इन दिनों पति रोहित और बेटे आरव के साथ अपनी जिंदगी का एक बेहद ही खुशनुमा लम्हा एन्जॉय कर रही हैं और उनके लिए ये खूबसूरत पल काफी यादगार होने वाले हैं| और अनिता हसनंदानी के साथ-साथ उनके हस्बैंड रोहित रेड्डी ने भी इस मालदीव्स वेकेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की हैं जिनमें उन्हें पत्नी अनीता और बेटे आरव के साथ देखा जा सकता है|

जानकारी के लिए बता दें अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी साल 2013 की 4 अक्टूबर की तारीख को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे| इन दोनों ने शादी के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी और गोवा की शानदार वादियों के बीच इन्होंने शादी रचाई थी| वहीं अगर बेटे आरव की कहे तो इसी साल की 9 फरवरी की तारीख को अनीता ने अपने बेटे को जन्म दिया है|

इसके अलावा कर अनीता वर्कफ्रंट पर नजर डाले तो इन्होंने साल 2001 में कभी सौतन कभी सहेली नाम के एकता कपूर के फेमस टीवी सीरियल के जरिए एंट्री की थी| जिसके बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी, काव्यांजलि, क्या दिल ने कहा, नागिन और कसम से जैसे कई सीरियल्स में अनीता को देखा जा चुका है|

By Anisha