बीते वक्त की अभिनेत्रियों की बात करें तो इनमे अर्चना पूरन सिंह एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने एक अभिनेत्री के तौर पर काम तो कम ही किया पर प्रसिद्धि गजब की कमाई| हालाँकि अर्चना नें लम्बे वक्त से फ़िल्में नही की हैं| पर अगर अभी की कहें तो अर्चना एक लम्बे वक्त से टीवी के बेहद पॉपुलर ‘कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा बनी हुई हैं और इस शो में अर्चना बतौर जज नजर आती हैं| अर्चना कपिल शर्मा शो में अपनी ठहाकेदार हसी के लिए जानी जाती है| और इस शो का हिस्सा बनना इनके लिए एक और तरीके से भी अच्छा है|

वो ऐसे के फ़िल्में छोड़ने के बाद भी इस शो से इनकी लोकप्रियता बनी हुई है और आज भी इस शो के जरिये ये अपने फैन्स को नजर आ जाती हैं| हालाँकि अर्चना ने अपनी जिंदगी में इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है| और यही कारण है के अभी की जनरेश की भी तमाम अभिनेत्रियाँ इनकी काफी रेस्पेक्ट करती है और इतने लम्बे वक्त तक इंडस्ट्री का हिस्सा रहते हुए इन्होने अपना नाम भी सीनियर अभिनेत्रियों की सूची में दर्ज करा लिया है|

1992 में की थी परमीत सेठी से शादी

वहीँ अगर बात करें इनकी नीजी जिंदगी की तो एक्टिंग की दुनिया में इन्होने साल 1987 में कदम रखा था और इन्होने इसी साल आई फिल्म ‘जलवा’ के जरिये डेब्यू किया था| अर्चना की यह फिल्म तो फ्लॉप रही पर फिल्म में इन्होने जो किरदार निभाया था उसकी लोगों नें काफी तारीफ की और इसी पॉपुलैरिटी के चलते इन्हें इसके बाद कई फ़िल्में मिलती गयी|

इसके बाद साल 1992 में इन्होने शादी का फैसला लिया और अपने हमसफर के रूप में इन्होने परमीत सेठी को चुना था| अर्चना अपनी इस शादी के रिश्ते से आज भी काफी खुश है| बता दें के आज इनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम आर्यमन सेठी और आयुष्मान सेठी हैं|

बेहद हैंडसम हैं आयुष्मान

लुक्स की बात करें तो अर्चना के बेटे आयुष्मान किसी मॉडल और एक्टर से कम नही हैं| अपने हैंडसम चेहरे और स्टाइलिश लुक्स के चलते आज इन्स्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आज इनके काफी सारे फालोवर्स मौजूद है| यहाँ आयुष्मान काफी एक्टिव भी रहते हैं और अक्सर ही ये तस्वीरें और विडियो भी शेयर करते नजर आते हैं| हालाँकि आयुष्मान लाइमलाइट में कम ही नजर आते हैं पर सोशल मीडिया पर ये काफी पॉपुलर हैं’

बात करें अगर आयुष्मान के बॉलीवुड डेब्यू की तो अभी तक इस बारे में इनके या माँ अर्चना द्वारा कोई भी अपडेट नही आई है| पर आयुष्मान को लेकर इतना जरूर कहा जा सकता है बॉलीवुड में इनकी एंट्री काफी हद तक सफल जरूर होने वाली है| वहीँ अगर अभी की कहें तो आयुष्मान यूएस में रह रहे हैं और अपनी पढाई के चलते ये सिर्फ ख़ास मौकों पर ही घर आते हैं|

हालाँकि अर्चना अब भी कपिल शर्मा शो के जरिये अपने फैन्स के जुडी हुई हैं और आज भी कई ऐसे दर्शक मौजूद है जो इस शो को अर्चना के कारण ही देखते हैं|

By Akash