Categories: बॉलीवुड

अर्जुन कपूर की पिता बोनी कपूर संग नहीं है एक भी तस्वीर..एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर बयां किया दर्द और बताई वजह

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आए दिन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं और एक बार फिर से अर्जुन कपूर फादर्स डे के मौके पर अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं| दरअसल फादर्स डे के खास मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए अपना दुख बयां किया है| दरअसल इस तस्वीर में अर्जुन कपूर खुद बोनी कपूर के साथ नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि उनकी छोटी बहन खुशी कपूर दिख रही है|

वही अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को देखने के बाद बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों फादर्स डे के मौके पर अर्जुन कपूर ने बोनी कपूर के साथ अपनी नहीं बल्कि खुशी कपूर की तस्वीर शेयर की है | वही अर्जुन कपूर ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने अपने पिता के साथ तस्वीर नहीं शेयर की है और इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने अपना दर्द भी बयां किया है तो आइए जानते हैं क्या है वह वजह

ढूंढने पर भी नहीं मिली तस्वीर

दरअसल अर्जुन कपूर ने फादर्स डे के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता बोनी कपूर की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बोनी कपूर के साथ खुशी कपूर नजर आ रहे हैं और इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि,”मैंने डैड के साथ अपनी तस्वीर ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन मुझे खुशी के साथ ही उनकी ज्यादा तस्वीरें मिलीं.. आगे अर्जुन कपूर ने लिखा है कि, ‘खुशी और गैंग की तरफ से हैप्पी फादर्स डे।’

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की यह पोस्ट जाकर वायरल हो रही है हालांकि आपको बता दे अर्जुन कपूर ने ये पोस्ट मजाकिया अंदाज में किया है और इस पोस्ट के साथ उन्होंने फनी इमोजी भी शेयर किया है| अपने इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर और जानवी कपूर को भी टैग किया है |

वही अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर उनकी बहन खुशी कपूर ने भी बहुत ही शानदार रिएक्शन दिया है और उन्होंने इस पोस्ट पर खुद को सबसे चहेती संतान बताते हुए यह लिखा है कि,” द फेवरेट चाइल्ड..”| वही अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर उनके तमाम प्रशंसकों ने भी जमकर कमेंट किया है और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है| अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि , ‘आप अपने पिता के नाम के साथ अपना नाम गूगल करिए, आपको कई तस्वीरें एक साथ मिल जाएंगी।’

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं जिसमें से पहले शादी उन्होंने मोना कपूर से की थी और इस शादी से उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला हैं| वहीं दूसरी शादी बोनी कपूर ने बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी से की थी और इस शादी से बोनी कपूर की दो बेटियां खुशी कपूर और जानवी कपूर है| बोनी कपूर कुल 4 बच्चों के पिता और वह अपने सभी बच्चों से बेहद प्यार करते हैं|

वही अर्जुन कपूर भी अपनी स्टेप मदर श्रीदेवी की दोनों बेटियों से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें अपनी सगी बहनों की तरह मानते हैं| बोनी कपूर के चारों बच्चे आपस में बेहद ही खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं और अक्सर ही अर्जुन कपूर अपनी बहनों के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

9 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

9 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

9 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

9 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

9 months ago