अपने करियर और फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में देखे जाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर बीते कुछ वक्त से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी अधिक छाये हुए हैं| पर अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशन के बारे में नहीं बल्कि अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर के रिश्ते से रूबरू कराने जा रहे हैं|

मां के जाने के बाद ऐसा था अंशुला के साथ रिश्ता

सबसे पहले अगर गुज़रे वक्त की बात करें तो बीते साल 2012 में अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने अपनी मां मोना शौरी को कैंसर की बीमारी के चलते खो दिया| जिसके बाद अर्जुन के साथ-साथ बहन अंशुला पर भी मां के जाने का काफी प्रभाव पड़ा था और इसी बारे में अपने इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बात की थी|

इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा के पिता के घर में रहते हुए उन्हें 11 साल हुए थे| मां के साथ रहते हुए उन्हें 25 साल हुए जिनमें उन्हें केवल 20 ही मिले| इसके बाद उन्होंने कहा के आप उस बच्चे मनोवैज्ञानिक जख्म की कल्पना कर सकते हैं जिसके पिता लगभग 5 साल की उम्र के बाद शारीरिक रूप से उसके पास ना रहे हो और माँ जो के साथ तो थी पर अधिकतर वक्त बीमार ही रहती थी| इसके बाद बहन अंशुला के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने बताया के असल जिंदगी में वह उनसेअधिक परिपक्व है और साथ ही बहुत पढ़ी-लिखी, ईमानदार भी है।

सोचा था कैसे देखभाल होगा

इसके बाद इंटरव्यू में आगे बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि मां के निधन के बाद उन्हें ऐसा विचार आया आखिर वह कैसे अपनी बहन झूला की देखभाल करेंगे| लेकिन अपने इस खयाल के लिए अंदर ही अंदर तैयार थे और ऐसा सोच लिया था के अपने फैसले पर वह जरूर अटल रहेंगे|

अर्जुन ने बताया के मां के दुनिया से चले जाने के बाद बहन अंशुला उनके साथ रहने वापस आ गई| जानकारी के लिए बता दें अंशुला कपूर इन दिनों अमेरिका में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए गई हुई थी| इसके आगे अर्जुन ने बताया के बहन अंशुला उस वक्त अर्जुन के पास आई थी जब विदेश में उन्हें एक अच्छी नौकरी मिल सकती थी और वहीं पर अच्छे से वह सेटल हो सकती थी|

अर्जुन ने आखरी में बस इतना ही कहा के भले ही बहन अंशुला इस बात को स्वीकार ना करें लेकिन उन्होंने अर्जुन की खातिर ही अमेरिका के भारत लौटने का फैसला लिया था|

रक्षा बंधन पर शेयर किया था प्यारा विडियो

अभी बीते दिनों की बात करें इन दोनों नें रक्षा बंधन के ख़ास मौके पर सोशल मीडिया पर एक विडियो भी साझा किया था जिसमे ये दोनों एक टॉक सेशन करते देखे गये थे और इस दौरान ये दोनों भाई बहन एक दुसरे से कुछ सवाल पूछते और उनके जवाब देते नजर आये थे| इसके पीछे का मकसद यह था के आखिर ये दोनों भाई बहन एक दुसरे को कितना जानते हैं और इसके नाम भी इन्होने कुछ ऐसा ही रखा था जो के ‘हाउ मच वी नो इछ अदर’ था|

By Akash