हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज कई ऐसे कपल्स मौजूद है, जो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम बॉलीवुड की एक ऐसी ही जोड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आज न केवल बॉलीवुड की कुछ सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल है, बल्कि इसके साथ साथ इन्हें अक्सर ही अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियां बटोरते भी देखा जाता है|

यह कपल कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा है, जिनकी जोड़ी आज बॉलीवुड की कुछ बेहद अनोखी जोड़ियों में शामिल है| बात करें अगर असल जिंदगी की, तो इन दोनों को उम्र के फासलों की वजह से अक्सर ही चर्चाओं में देखा जाता है और कई बार तो इन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद भी यह दोनों अपने रिश्ते की मजबूती को काफी लंबे वक्त से बनाए हुए हैं और अभी बीते कुछ वक्त पहले ही इन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी किया है|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको अभिनेता अर्जुन कपूर के एक इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें इन्होंने अपने रिलेशनशिप से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं…

जिंदगी में बहुत सा जहर घुल गया

इंटरव्यू के दौरान अर्जुन से सवाल किया गया था कि वह मलाइका अरोड़ा के साथ अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा उनका हाथ थामें खड़े रहे है? तो इसके जवाब में अर्जुन कपूर ने बताया कि हां वह उनके साथ हमेशा खड़े रहे हैं, और मलाइका ने भी हमेशा ऐसा ही किया है| उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के वजह से चीजें टॉक्सिक हो जाती हैं, लेकिन इस सब के बावजूद तमाम फालतू बातों और अफवाहों से कभी उन्होंने अपने रिश्ते पर असर नहीं पड़ने दिया है|

कुछ दिनों तक नर्क हो गई जिंदगी

अर्जुन कपूर ने बताया कि हमारे जिंदगी कई दिनों तक नर्क हो गई थी| उनके अनुसार जब वह खुलकर अपने रिश्ते के बारे में सामने आए थे, तो उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था| पर इस बात पर वह मलाइका की तारीफ करना चाहेंगे की उन्होंने हमेशा इस रिश्ते में सम्मान और महत्त्व बनाए रखा| और उनके साथ खड़े रहने में कभी भी अर्जुन कपूर को एक्स्ट्राऑर्डिनरी जैसा महसूस नहीं हुआ|

बस ये लगा कि सही के साथ खड़ा हूं

अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में उन्हें ऐसा लगा था कि शायद यह रिलेशनशिप ठीक से नहीं चल पाएगा| पर गुजरते वक्त के साथ उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वह सही के साथ खड़े हैं, और वह एक बहुत ही स्वाभाविक चीज कर रहे हैं|

अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की बात करें तो, एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा अभिनेता अरबाज़ खान की एक्स वाइफ होने के साथ एक बेटे की माँ हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता अर्जुन कपूर अभी सिर्फ एक टीनएजर हैं| और शायद यही वजह है कि रिश्ते में मौजूद एज गैप की वजह से इन्हें ट्रोल भी किया जाता है|

By Akash