टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हिंदी फिल्म जगत के अभिनेता अर्जुन रामपाल आज गजब की लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं और इनके पास आज भारत में एक तगड़ा फैनबेस मौजूद है| ऐसे में अर्जुन रामपाल आज अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में देखे जाते हैं|

ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम अर्जुन रामपाल के बारे में ही बात करने जा रहे हैं जो इन दिनों अपनी फॉरेनर गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला डेमेट्रायडिस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और इसके साथ साथ अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आ रहे हैं| लेकिन इस बार की बात थोड़ी खास है क्योंकि इस बार उनकी गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है जो फैंस के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है|

अर्जुन रामपाल की बात करें तो इन्होने बीती 26 नवंबर की तारीख को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और अर्जुन को उनके 49वें जन्मदिन के मौके पर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि उनके कई विदेशों में मौजूद है फैंस ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी| इसी बीच अर्जुन रामपाल को ग्रेबिएला ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी यह विश वाकई अर्जुन के लिए काफी खास थी|

देखें विडियो :

अर्जुन की गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला ने उनके जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी| इस वीडियो में अर्जुन रामपाल को अपनी छोटी सी फैमिली के साथ अपने खुशहाल जिंदगी को इंजॉय करते हुए देखा जा सकता है| शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन रामपाल अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और इस वीडियो को शेयर करते हुए उनकी गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला ने यह दिखाने की कोशिश की है के अर्जुन एक रियल फैमिली मैन है जो अपनी लेडी लव और बेटे को हमेशा खुश रखते हैं|

इस वीडियो को शेयर करते हुए ग्रेबिएला ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने अर्जुन रामपाल के बारे में लिखा है-‘ हमारे जीवन को रोशन करने के लिए तुम्हारा धन्यवाद, वास्तव में आपके जैसा कोई नहीं है|’ आगे उन्होंने लिखा है-‘तुम मुझे रोज चौंकाते हो, शेर बने रहो जो तुम हो’। ग्रेबिएला ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ-साथ  अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें शेयर की गई एक तस्वीर में इन दोनों को एक साथ पार्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है|

इसके अलावा स्टोरी में एक और तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने हैप्पी बर्थडे बेबी लिखा है| इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें अर्जुन को अपने बेटे एरिक के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है| सोशल मीडिया पर इन दिनों ग्रेबिएला की शेयर की गई यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और इन्हें अर्जुन रामपाल के फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं|

साथ  ही बताते चले, जन्मदिन के खास मौके पर अर्जुन रामपाल को गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला उनकी बड़ी बेटी मिहिका रामपाल ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं|

 

By Akash