बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके जाने माने अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है| इनकी इस फिल्म की बात करें तो यह आने वाले वक्त में रिलीज़ होने वाली है पर अभी इसकी शूटिंग शुरू नही हुई है| ऐसे में इन दिनों अर्जुन अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करने निकल चुके है| बेटे एरिक और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ अर्जुन इन दिनों बुडापेस्ट में है और यहाँ पर ये इन दिनों काफी एन्जॉय कर रहे हैं|

अर्जुन नें बीते दिनों ही फिल्म में नजर आने वाले अपने नये लुक की तस्वीरें शेयर की थी जिसके बाद अब दुबारा इन्होने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे ये बेटे एरिक और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग वेकेशंस के मजे लेते नजर आ रहे है| अभिनेता नें इस फिल्म के लिए अपना हेयरस्टाइल भी बदल लिया है जिसके बाद इन्हें प्लेटिनम ब्लोंड स्पाइकड हेयरस्टाइल में देखा जा सकता है| और ऐसे में अर्जुन की ये तस्वीरें बेहद तेजी से वायरल हो रही है|

तस्वीरों की बात करें तो इनमे अर्जुन और गैब्रिएला को हंगरी की राजधानी में सडकों पर घुमते फिरते और नजारों का लुत्फ़ उठाते देखा जा सकता है| अर्जुन नें जो तस्वीरें शेयर की है उनमे इन्हें काले और सफेद रंग के शॉर्ट्स में देखा जा सकता है जिसके साथ इन्होने एक सफेद टी शर्ट और पैरों इमं स्नीकर्स पहन रखी है| वहीं अगर इनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की कहें तो उन्हें सफेद रंग की एक क्रॉप टॉप और ब्लू पैंट में देखा जा सकता है|

अर्जुन की ये तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर भी आफी ट्रेंड कर रही है जिन्हें फैन्स भी काफी पसंद कर रहे है| साथ ही बताते चले के तस्वीरों के कमेंट्स में फैन्स अर्जुन के लुक्स की ही नही बल्कि गैब्रिएला के लुक्स की भी खूब तारीफें करते नजर आ रहे हैं| इसके अलावा बेटे एरिक भी अपनी क्यूटनेस से फैन्स को काफी आकर्षित कर रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दें के अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला नें बीते साल 2019 में जुलाई के महीने में बेटे एरिक का स्बागत किया था और उन दिनों गैब्रिएला नें ही इस बात की जानकारी फैन्स तक पहुंचाई थी के वो और अर्जुन अब पेरेंट्स बनने वाले हैं| वहीँ अगर अर्जुन रामपाल के गुज़रे वक्त की बात करें तो इन्होने एक मॉडल मेहर जेसिया संग साल शादी रचाई थी जिनसे पूरे 21 सालो बाद उनका रिश्ता टूट गया| इस शादी से अर्जुन दो बेटियों के पिता बने थे जिनके नाम महिका और मायरा है|

वहीँ अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अपने करियर में कई फ़िल्में और वेब सीरीज कर चुके अभिनेता अर्जुन रामपाल अब बॉलीवुड क्वीन संग नजर आने वाले है| इसके अलवा अगर कुछ वायरल हुई खबरों की माने तो अपनी आने वाली फिल्म में अर्जुन को नेगेटिव रोल में देखा जाने वाला है और इसीलिए फैन्स इनकी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड भी है|

वहीँ अगर इनके बॉलीवुड करियर पर नजर डाले तो अपने करियर में अर्जुन नें रावन, ओम शांति ओम, रॉक ऑन और रॉय जैसी कई बेहतरीन फिल्म की है|

By Akash