आज की अपनी एक पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जो शादी से पहले ही अपने पार्टनर्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं…

रणबीर कपूर – कटरीना कैफ

इस लिस्ट के सबसे पहले कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ हैं, जो बीते वक्त में एक दूसरे के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे, और तकरीबन 1 साल तक यह दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे, और उन दिनों कई बार कैटरीना कैफ कृष्णा राज बंगले में भी नजर आई थी| लेकिन, आज यह दोनों ही सितारे अपनी अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं|

जॉन अब्राहम – बिपाशा बसु

तकरीबन 9 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद एक्टर जॉन अब्राहम और ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक दूसरे से ब्रेकअप करने का फैसला लिया था, जिसके बाद कपल के लाखों फैंस भी काफी हैरत में पड़ गए थे| ऐसे में यह दोनों काफी लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया जाता है कि उन दिनों जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के बीच प्रिय रंचुल आ गई थी, जिस वजह से इनका यह रिश्ता खत्म हो गया|

सुशांत सिंह राजपूत – अंकिता लोखंडे

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का रिश्ता आज किसी से छिपा नहीं है| अंकिता और सुशांत ना केवल एक दूसरे के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे, बल्कि इसके साथ साथ यह दोनों एक दूसरे के साथ एक ही फ्लैट में रहते भी थे| पर, साल 2016 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया|

कंगना रनौत – आदित्य पंचोली

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में आदित्य पंचोली को डेट कर चुकी हैं, और कुछ प्राप्त जानकारियों के मुताबिक ऐसी खबरें में सामने आई थी कि एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के साथ-साथ कंगना रनौत और आदित्य पंचोली एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके थे| लेकिन, आदित्य पंचोली का स्वभाव काफी गुस्से वाला था, जिस वजह से कंगना ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया|

अमीषा पटेल – विक्रम भट्ट

इस कंट्रोवर्शियल लाइव स्टोरीज के लिस्ट में अगली लव स्टोरी अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट की है, डेट किया जिन्होंने एक दूसरे को तकरीबन 5 सालों तक डेट किया था और इस दौरान की दोनों एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे| लेकिन, विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल का रिश्ता भी शादी से पहले ही खत्म हो गया|

सैफ अली खान – रोजा कैटलानो

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का है, जो अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ शादीशुदा होते हुए भी विदेशी ब्यूटी रोजा केटलानो के दीवाने थे और और कुछ दिनों तक वह रोज़ा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे| लेकिन, बाद में आपसी अनबन के चलते इनके इस रिश्ते का अंत हो गया, और फिर सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ शादी कर ली|

प्रियंका चोपड़ा – शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का रिलेशनशिप भी एक वक्त काफी खबरों और सुर्खियों में छाया हुआ था, जब यह दोनों एक दूसरे को डेट करते हुए एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे| हालांकि, आज प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर दोनों ही अपने-अपने पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं|

By Akash