अपनी दमदार कॉमेडी और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुकी फेमस कॉमेडियन भारती सिंह आज लाफ्टर क्वीन के नाम से अपनी पहचान रखती हैं| भारती सिंह की बात करें तो, अपनी कला की बदौलत आज वो लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं, और उनके फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुडी खबरों में भी खूब दिलचस्पी रखते हैं|

भारती सिंह आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज में शामिल है, जो अपने साथ काम के साथ साथ अपने घर परिवार और रिश्तो पर भी काफी ध्यान देती है और सभी में एक अच्छा बैलेंस भी बनाए रखती हैं| अभी बीते कुछ वक्त पहले ही भारती सिंह ने अपने घर पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने पैरंटहुड को इंजॉय कर रहे हैं|

इसी बीच बीते दिनों भारती सिंह अपने बच्चे के साथ अपनी मां के घर पर पहुंची थी, और इस दौरान उन्होंने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के जरिये एक विडियो भी शेयर किया था, जो अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होने के साथ-साथ काफी चर्चा का विषय बना हुआ है|

भारती सिंह के इस वीडियो की बात करें तो, उनके बेटे का नानी के घर पर आरती के साथ काफी प्यारे अंदाज में स्वागत किया गया है| इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती सिंह ने इस बात का भी जिक्र किया है कि फातिमा जी दीक्षा को वह सरप्राइस देने जा रही हैं और इसके बाद वह उनके साथ बर्थडे लंच में भी शामिल होने वाली है| इस दौरान भारती सिंह और उनके बेटे को देखने के बाद उनके परिवार के लोग भी काफी खुश नजर आए और सभी के चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिली|

इस वीडियो में ही भारती सिंह ने बताया कि किसी काम के सिलसिले में उनकी मां अमृतसर गई हुई है, और आने वाले समय में वह जब घर वापस आएंगे तो अपने बेटे को नानी से मिलवाने लेकर आएंगी| अपने इसी वीडियो में भारती सिंह ने अपने फैंस को अपनी माँ के घर का एक छोटा सा टूर भी कराया है, जिसमें उन्होंने अपने पूजा घर से लेकर बेडरूम और घर के अन्य हिस्सों की भी झलकियां साझा की हैं|

जानकारी के लिए बता दें, भारती सिंह ने इसी साल 2022 की बीती 3 अप्रैल की तारीख को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था| भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने बच्चे का नाम लक्ष्य रखा है, लेकिन उन्होंने प्यार से अपने बच्चे को गोला नाम दिया है, और वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बच्चे का यही नाम इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं|


इसके अलावा आपको बता दें कि भारती सिंह ने बीते साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में आज इन दोनों की शादी को तकरीबन 5 साल पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद अब यह दोनों पेरेंट्स भी बन चुके हैं और अपनी छोटी सी फैमिली के साथ भारती सिंह खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बता रही हैं|

By Anisha