ग्लैमर की दुनिया में लाफ्टर क्वीन के नाम से अपनी पहचान बना चुकी इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और जानी-मानी कॉमेडियन भारतीय सिंह आज काफी पॉपुलर हो चुकी हैं और यही वजह हैं कि आज भारती सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर भी वह अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से भारतीय सिंह इन दिनों अपने फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि अभी बीते दिनों ही उन्होंने अपने ऑफिशल युटुब चैनल के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए सबसे पहली बार अपने बेटे की झलक फैंस के साथ साझा की है, जिसे ना केवल उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हुए नजर आए थे, बल्कि इसके साथ साथ लोग भारतीय सिंह के बेटे की क्यूटनेस की भी खूब तारीफें करते हुए नजर आए थे और इसी वजह से भारतीय सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल हुआ था|

वही अब एक बार फिर से भारतीय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे की एक तस्वीर को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे लक्ष्य बेबी प्रिंट कपड़ों में नजर आ रहे हैं| तस्वीर की बात करें तो, इसे भारतीय सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी सेक्शन पर शेयर किया है, जो अब फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होने के साथ-साथ काफी चर्चा का विषय भी बनी हुई है|

भारतीय सिंह की इस तस्वीर पर उनके लाखों फैंस के साथ-साथ कई अभिनय की दुनिया से जुड़ी सितारे भी प्यार लुटाते हुए नजर आए हैं, और इसके साथ साथ लोग उनके बेटे के क्यूट लुक्स और मासूमियत की भी जमकर तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारतीय सिंह ने इसी साल 2022 में बीती 3 अप्रैल की तारीख को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक लक्ष्य रखा है| पर, यह दोनों अक्सर अपने बच्चे को प्यार से ‘गोला’ कह कर बुलाते हुए देखे जाते हैं, और कपल द्वारा दिए गए इस नाम को उनके फैन्स द्वारा भी काफी पसंद किया गया है क्योंकि यह बहुत क्यूट होने के साथ-साथ काफी आसान भी है|

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे लक्ष्य लिंबाचिया जन्म के बाद से ही कपल के फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे के जन्म के काफी वक्त तक अपने बेटे के चेहरे को नहीं दिखाया था, इस वजह से कपल के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे| लेकिन, अब आखिरकार कपल ने अपने फैंस की इस इच्छा को भी पूरा कर दिया है|

इसके अलावा आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने एक दूसरे के साथ बीते साल 2017 में शादी रचाई थी और इन दोनों ने अपनी शादी के तकरीबन 5 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, और ऐसे में इन दिनों यह दोनों अपने पैरंटहुड के दिनों को भी खूब इंजॉय कर रहे हैं|

By Akash