टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती है और वह अपने शो के माध्यम से लोगों को खूब हंसाती हैं और उनका एंटरटेनमेंट करती है| भारती सिंह अपनी बातों से किसी को भी हंसाने की काबिलियत रखती है और यही वजह है कि आज भारती सिंह हमारे देश की बेहद पॉपुलर और चर्चित कॉमेडियन बन चुकी है| वही भारती सिंह और उसके पति हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और लवेबल कपल्स में से एक हैं और इन दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है|
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया था और भारती सिंह ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है| इस कपल ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य लिंबाचिया रखा है हालांकि प्यार से भारती और हर्ष अपने बेटे को गोला कह कर बुलाते हैं| वही इन दिनों हर्ष और भारती अपने नन्हे बेटे के साथ अपना पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं इसके साथ ही अपने बेटे की क्यूट झलक भारतीय सिंह अक्सर ही सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है|
भारती सिंह और हर्ष के बेटे गोले की अभी से ही गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है और उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती है तो उसे वायरल होने में समय नहीं लगता| हर्ष और भारती अक्सर ही अपने बेटे की क्यूट तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं जो कि सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं|
वहीं भारती सिंह जहां शो के दौरान लोगों को हंसाती है वही मीडिया के सामने भी भारती सिंह मजाक करने से नहीं चूकती और अपनी बातों से सभी के चेहरे पर मुस्कान ला देती है| हाल ही में भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य लिंबाचिया के साथ ‘सारेगामापा लिटिल चैम्प’ के सेट पर स्पॉट की गयी थी और इस दौरान पैपराजी के सामने भारती अपने बेटे गोले के साथ खूब सारे पोज देती हुई नजर आई |
इस दौरान भारती सिंह स्कूल ड्रेस के गेटअप में नजर आ रही हैं और उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| इस वीडियो में भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य के साथ नजर आ रही है और वही पपराजी से बात करते हुए भारती कहती हैं कि, ‘चलिए भई, बच्चे के चाय का टाइम हो गया है। ठीक छह बजे बच्चा एक कप चाय पीता है। फिर चार बजे उठकर एक कप चाय पीता है।‘
वही भारती का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद सभी लोग बेहद खुश नजर आ रहे थे | वही भारती से मिलने के लिए एक फैन गोद में लेकर उनके पास पहुंची और इस बच्चे को देखकर भारती कहती हैं कि,” अरे वाह आपका तो लेंस वाला बच्चा है।‘
भारती सिंह की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं इतना ही नहीं भारती सिंह ने अपने तमाम प्रशंसकों के साथ काफी सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाएं| सोशल मीडिया पर भारतीय सिंह का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके बेटे गोले की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है|
फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…
आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…
हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…
बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…