बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक बिपाशा बसु आज  बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं  और इन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के बदौलत हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है| बिपाशा बसु ने  हाल ही में  बीते 7 जनवरी 2022 को अपना 43वां जन्मदिन  अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बेहद ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है | अपनी जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और खास वीडियोस बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है  जिसे अभिनेत्री के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें कमेंट के जरिए जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं|

बता दे बीते शुक्रवार को  मिडनाइट में करण सिंह ग्रोवर ने अपने लविंग वाइफ बिपाशा बसु के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर उन्हें सरप्राइज दिया और बेहद ही खास अंदाज में करण सिंह ग्रोवर ने अपने लेडीलव का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| बिपाशा बसु ने इस सेलिब्रेशन का एक बेहतरीन वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बिपाशा बसु गोल्डन और पिंक कलर के बलूंस के साथ झूमते हुए नजर आ रही है और वही एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसने वह अपने पति करण के साथ केक कट करती हुई दिखाई दे रही है| बिपाशा बसु ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,” इट्स माय बर्थडे”|बिपाशा के जन्मदिन के खास मौके पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने उनके लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया और इस दौरान दोनों रोमांटिक होते हुए भी नजर आए|

देखें विडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)


करण सिंह ग्रोवर ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वाइफ बिपाशा बसु के जन्मदिन के खास मौके पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट को साझा करते हुए करण ने यह कैप्शन लिखा है कि,” आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे प्यारे प्यारे मंकी बेबी!  आपकी जिंदगी का हर एक पल  खुशी, प्यार और हंसी से भरा हो! इस दुनिया में जन्म लेने के लिए और  हमें अपनी रोशनी से भरने के लिए धन्यवाद! बेबी  मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं! जन्मदिन मुबारक हो!” करण सिंह ग्रोवर ने इस नोट के साथ एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बिपाशा बसु की कई तस्वीरें नजर आ रही है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)


वही अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान बिपाशा बसु और करण दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इस दौरान दोनों ही एक दूसरे में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं| बिपाशा बसु का यह बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर अभिनेत्री के फैंस से लेकर इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की ढेरों  बधाइयां भी दे रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)


बिपाशा बासु अब 43 साल की हो चुकी है और उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी बिपाशा बसु की खूबसूरती और फिटनेस में कोई कमी नहीं आई है और वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती है| बात करें बिपाशा बसु के फिल्मी कैरियर की तो इन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा था और बिपाशा को उनकी इस डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था |इसके बाद बिपाशा बसु ने अपने करियर में कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम किया है और इंडस्ट्री में काफी ज्यादा नाम और शोहरत कमाया है|

 

By Anisha