बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में एक नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया है | वही आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद अब बहुत जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी खुशखबरी देने वाली है और जल्द ही बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे का अपनी जिंदगी में वेलकम करेंगे| बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेगनेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिपाशा बसु की ड्यू डेट भी काफी नजदीक है| वही अपनी प्रेगनेंसी पीरियड को बिपाशा बसु बेहद खुशी से एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन बिपाशा अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की लाजवाब तस्वीरें और वीडियोस अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर रही हैं|

वही अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस अपना बड़ा सा बेबी बंप पकड़ कर डांस करती हुई दिखाई दे रही है| वहीं बिपाशा बसु के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर उनके डांसिंग पार्टनर के रूप में नजर आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है और इस वीडियो पर कपल के फैन्स लगातार कमेंट करके अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने अपनी प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट उस वक्त किया था जब वह लगभग 5 या 6 महीने से प्रेग्नेंट थी और इस हिसाब से बिपाशा बासु की ड्यू डेट भी काफी नजदीक है| करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु बहुत जल्द ही अपने पहले बच्चे के पैरेट बनने वाले हैं जिसको लेकर यह कपल बेहद एक्साइटेड है| वही बॉलीवुड की बेहद बोल्ड अदाकारा बिपाशा बसु हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही रिवीलिंग ड्रेस पहन करअपना बड़ा सा बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थी|

बिपाशा बसु की इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था और लोगों को एक्ट्रेस का इस तरह से बेबी बंप फ्लॉन्ट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था| जिसके चलते बिपाशा बसु को इस फोटो शूट को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया है| अब बिपाशा ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बेहद ही बोल्ड अंदाज में डांस करती हुई देखी जा सकती है|

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिपाशा बसु अपने बड़े से बेबी बंप को पकड़कर उछाल उछाल कर डांस करती हुई दिखाई दे रही है और इस वीडियो में ऊपर बेबी ऑन द वे लिखा हुआ दिखाई दे रहा है| वीडियो के अंत में बिपाशा बसु के साथ करण सिंह ग्रोवर डांस करने लगते हैं और दोनों इस वीडियो में एक दूजे के साथ खूब मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं|बिपाशा बसु के इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने बेबी के वेलकम के लिए कितना एक्साइटेड है और उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है|

By Anisha