अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज के दम पर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाने वाली बॉलीवुड की बेहद जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज भारत में अपना एक तगड़ा फैनबेस बना चुकी हैं| यही वजह है कि आज बिपाशा बसु अपनी प्रोफेशनल लाइफ की खबरों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में देखी जाती हैं| साथ ही आज बिपाशा बसु के फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबर में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं और इन्हें जानने में काफी उत्सुक नजर आते हैं|

बिपाशा बसु की कहे तो इन दिनों एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमें बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं| दरअसल बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ इन दिनों माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू पहुंची हुई हैं|

वहां से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें माता रानी के दर्शन के लिए जाते देखा जा सकता है और इस दौरान बिपाशा बसु काफी कुछ भी नजर आई थी| इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है- ‘सौभाग्यशाली.’ |  बिपाशा ने इस वीडियो को कुछ हैशटैग्स देते हुए शेयर किया है जिसमें उन्होंने #vaishnodevi #blessed #grateful #traveladdict and #handinhand  शामिल किए हैं|

वहीं दूसरी तरफ करण सिंह ग्रोवर ने भी अपने अकाउंट के जरिए बिपाशा बसु के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें यह कपल एक साथ वाकई काफी खूबसूरत लग रहा है और इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है-‘जब उनका बुलावा आता है तो हम जाते हैं.’  अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण ने भी #vaishnodevi #jaimatadi जैसे कुछ हैशटैग्स दिए हैं|

बिपाशा बिपाशा बसु और करण की इन तस्वीरों को इन दिनों सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ अन्य लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी इन तस्वीरों पर प्यारे रिएक्शंस भी दे रहे हैं और साथ ही कमेंट सेक्शन में भी फैन्स कपल पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं|

देखें विडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)


जानकारी के लिए बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में एक दूसरे से शादी रचाई थी और इन दोनों की यह शादी बंगाली रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी| और अगर बात करें बिपाशा और करण की लव स्टोरी की तो, इन दोनों के बीच फिल्म अलोन के सेट पर नज़दीकियों की शुरुआत हुई थी इसके बाद कुछ वक्त तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था और फिर 30 अप्रैल, 2016 को इन्होंने शादी का फैसला लिया था|

बात करें अगर करण सिंह ग्रोवर की, तो बिपाशा बसु से पहले उनकी जिंदगी में श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट की एंट्री हुई थी और यह दोनों अभिनेत्रियां करण सिंह ग्रोवर की पहली और दूसरी पत्नी बनी थी| लेकिन उनका पहला रिश्ता सिर्फ 1 साल में दूसरा रिश्ता 2 साल में खत्म हो गया जिसके बाद अभिनेता ने बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी की है|

By Anisha