बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करें तो अक्सर इन्हें अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते देखा जाता है| यह अभिनेत्रियां अपनी जिंदगी के किसी भी फैसले को समाज को देखते हुए या फिर अन्य किसी के दबाव में आकर नहीं लेती हैं बल्कि सभी में इनकी खुद की मर्जी शामिल होती है| फिर चाहे बात शादी की हो या बच्चों की, यह सभी फैसले काफी सोच समझकर और अपनी मर्जी से लेना पसंद करती हैं|

हमारे देश में अधिकतर ऐसा देखा जाता है कि जब भी किसी लड़की की शादी होती है तो कुछ वक्त बाद ही उससे मां बनने को लेकर सवाल किए जाने लगते हैं| और ऐसा अन्य लड़कियों के साथ साथ अभिनेत्रियों के साथ भी होता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम एक ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं जो बीते कुछ वक्त से अपनी प्रेगनेंसी की अफवाहों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं|

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की बेहद हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा बसु है जिन्होंने बीते 4 सालों पहले करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी| जिसके बाद से एड्रेस की प्रेगनेंसी से जुड़ी अफवाहें सुनने में आती रहती हैं|

प्रेग्नेंसी पर बोलीं बिपाशा बसु

अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी अफवाहों को देखते हुए अभी हाल ही में बिपाशा बसु ने इस पर बात की थी जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था कि अगर किसी शादीशुदा महिला का वजन थोड़ा बहुत बढ़ जाता है तो इसका यह मतलब नहीं होता कि वह मां बनने वाली है| आगे उन्होंने कहा उनका परिवार उनके लिए सब कुछ है और सिर्फ वजन बढ़ने के बाद प्रेगनेंसी को लेकर सवाल करना सही नहीं है|

आगे बिपाशा ने कहा कि भले ही वह एक्टिंग इंडस्ट्री का हिस्सा है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उनका वजन नहीं बढ़ सकता| उन्होंने कहा के कितने पता है कि वह एक फिटनेस एंबेसडर हैं लेकिन कभी-कभी उनकी जिंदगी में भी ऐसा वक्त आता है जब उन्हें अपनी जिंदगी को खुलकर जीने का मन करता है जिसका ऐसा मतलब बिल्कुल नहीं है के वह अस्वस्थ हो रही हैं| अंत में बिपाशा ने बस इतना ही कहा कि जब तक लोगों ने एक बच्चे के साथ नहीं देख लेंगे तब तक उन्हें लेकर ऐसे ही अनुमान लगाते रहेंगे|

जानकारी के लिए बता दें बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ बीते साल 2016 में शादी रचाई थी और इन दोनों ने शादी के रिश्ते में बंधने से पहले एक दूसरे को कुछ समय तक डेट भी किया था| करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो बिपाशा बसु के साथ उनकी है तीसरी शादी है जिसके बाद बीते लगभग 4 सालों से यह कपल एक दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रहा है|

वही अभी बीते कुछ वक्त पहले की बात करें तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को बच्चे के साथ देखा गया था जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी हैरान हो गए थे| हालांकि बाद में यह बात सामने आई थी कि वह बच्चा बिपाशा की एक दोस्त का था|

By Anisha