बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और इन्हें आयेदिन खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते देखा जाता है| वहीँ इनके हसबेंड करण सिंह ग्रोवर भी सोशल मीडिया पर काफी पोपुलर है| पर अगर बीते वक्त की कहें तो इन दोनों को खबरों और सुर्ख़ियों से दूर दूर ही देखा गया था पर एक बार फिर से अब ये सुर्ख़ियों में नजर आये है| दरअसल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिपाशा ने एक बच्चे के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमे इनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं|

ऐसे में एक तरफ फैन्स जहाँ उन्हें बधाइयां दे रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ कुछ फैन्स इस बात से हैरान है के आखिर यह बच्चा किसका है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये इसी विषय में हम आज आपको बताने जा रहे है| तस्वीर की बात करें तो करण इसमें एक न्यू बोर्न बेबी को गोद में लिए नजर आ रहे है और इनके साथ बिपाशा बैठी  नजर आ रही है| और ऐसे में फैन्स अनुमान लगा रहे हैं के बिपा

शा बसु भी माँ बन चुकी है| वहीँ कुछ फैन्स इस बात से खुश होने के साथ साथ हैरत में भी है| हालाँकि हम आपको बता दें के असल में ऐसा कुछ भी नही है|

लोग सवाल कर रहे है के क्या उन्होंने इस बच्चे को अडॉप्ट किया है या फिर सरोगेसी के जरिये इसका जन्म हुआ है| पर असल में अगर इस बच्चे की कहें तो यह एक्टर विवान भटेना का बच्चा है जिसे बिपाशा और करण गोद में लिए तस्वीर में नजर आ रहे हैं| विवान की बात करें तो इन्हें फिल्म हेट स्टोरी 4 में देखा गया था|

करणबी की बात करें तो बिप्षा से शादी करने से पहले इन्होने दो शादियाँ की थी वहीँ बिपाशा के भी इस शादी से पहले कई अफेयर्स चले थे| करण की पहली शादी श्रद्धा निगम संग हुई थी और उस रिश्ते में असफल होने के बाद करण नें जेनिफर विंगेट संग शादी रचाई थी| और इन दो रिश्तों से तलाक लेकर इन्होने बिपाशा बसु संग शादी रचाई|

वहीँ बिपाशा की कहें तो सबसे पहले बिपाशा के साथ डिनो मौर्या का नाम था पर जैस जैसे डिनो का करियर गुमनाम हुआ वैसे वैसे ही ये रिश्ता भी गुमनाम हो गया| इसके बाद बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम संग जुड़ा जिनके साथ इनका रिश्ता एक दो नही बल्कि पूरे 9 सालों तक रहा पर ये दोनों भी शादी के बंधन में नही बंध सके|

इस सब के बाद बिपाशा की जिंदगी में आये करण सिंह ग्रोवर जिनसे इन्होने साल 2016 में शादी रचाई| बता दें के करण सिंह ग्रोवर संग बिपाशा की मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी जहाँ से इनकी दोस्ती हुई और फिर वक्त के साथ ये दोनों एक दुसरे के काफी करीब आ गये| और धीरे धीरे इन दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गयी|

आज की कहें तो करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की गिनती फिल्म जगत के कुछ सबसे पोपुलर और लवली कपल्स में की जाती है|

By Akash