‘बाबूमोशाय जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए’ बॉलीवुड अभिनेता  राजेश खन्ना का यह  सुपरहिट डायलॉग हमारे बॉलीवुड की कुछ सितारों ने अपनी असल जिंदगी में सच साबित करके दिखाया है और आज  के अपने इस पोस्ट में हम आपको  हिंदी सिनेमा जगत के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जोकि समय से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और इनकी उम्र 40 के पार भी नहीं हुई थी  और इनके दुनिया छोड़ जाने की खबर से लोगों को बहुत बड़ा झटका लगा था तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है

सिद्धार्थ शुक्ला

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अभी हाल ही में बीते 2 सितंबर 2021 को  इस दुनिया को अलविदा कह गए और महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला की सांसो की डोर  टूट गई और हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला  इस दुनिया को अलविदा कह गए थे |  सिद्धार्थ शुक्ला के गुजर जाने के गम से   आज तक अभिनेता के फैंस उबर  नहीं पाए हैं|

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  महज  34 साल की उम्र में पिछले साल 14 जून 2020 में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे   और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी अभिनेता को भुला नहीं पाए हैं  |

गुरूदत्त

बॉलीवुड अभिनेता गुरु दत्त भी आज इस दुनिया में नहीं है  और इनकी मौत की गुत्थी आज तक समझ नहीं पाई है| बता दे महज 39 साल की उम्र में अभिनेता गुरुदत्त इस दुनिया से  रुखसत हो गए थे|

दिव्या भारती

90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या भारती  आज हमारे बीच नहीं है और दिव्या भारती बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री रही है जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में स्टारडम की बुलंदियों को छू लिया था  लेकिन महज 19 साल की उम्र में एक हादसे की वजह से दिव्या भारती अपनी जान से हाथ धो बैठी थी और आज वह दुनिया में नहीं है|

स्मिता पाटिल

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा और राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल भी आज इस दुनिया में नहीं है और स्मिता पाटिल अपने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद  मेडिकल कॉम्प्लेक्शन की वजह से महज  31 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई थी|

मधुबाला

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कही जाने वाली मधुबाला जिन्हें  “वीनस  ऑफ हिंदी सिनेमा” के नाम से जाना जाता है | मधुबाला के  जिंदगी का सफर बेहद छोटा रहा और 14 फरवरी सन 1933 में   जन्म लेने वाली मधुबाला 23 फरवरी 1969 को  इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई और निधन के वक्त मधुबाला की उम्र महज 36 साल थी|

मीना कुमारी

बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली जानी-मानी अभिनेत्री मीना कुमारी महज 38 साल की उम्र में लिवर सिरोसिस की बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गई थी और महज 38 साल की उम्र में मीना कुमारी की सांसो की डोर टूट गई थी|

गीता बाली

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीताबाली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और गीता बाली का करियर भी बेहद छोटा रहा | बता दे 21 जनवरी सन 1965 में गीता बाली इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थी|

तरुणी सचदेव

रसना  गर्ल के नाम से मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट तरुणी सचदेव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और तरुणी 14 मई साल 2012 को  अपने 14 वें  जन्मदिन के  खास मौके पर  एक विमान दुर्घटना की  शिकार होने की वजह से इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थी|

जिया खान

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान  प्यार में मिले धोखे की वजह से  साल 2013 में अपनी जान ले ली थी  और उस समय जिया खान की उम्र महज 25 साल थी|

 

By Anisha