जब कोई किसे से सच्चे दिल से प्यार करता है और वो प्यार यदि उसे जीवनसाथी में रूप में मिल जाये तो वो व्यक्ति खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति मानता है और उसे ऐसा लगता है कि उसे दुनिया की सारी खुशियां उसके जीवनसाथी के रूप में ईश्वर ने उसे दे दी हो परंतु इस दुनिया में ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है और ज्यादातर प्यार करने वालों को समाज कभी एक नहीं होने देता और ऐसे में दो दिल एक जान होकर भी कपल्स को अलग-अलग लोगों के साथ शादी रचाना पड़ता है|बात करें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तो बॉलीवुड में भी कई ऐसी अभिनेत्रियां मौजूद हैं जिन्हें प्यार तो कई बार हुआ परंतु इन्हें शादी किसी और से रचानी पड़ी तो आइये जानते है इस लिस्ट में किन किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है

कटरीना कैफ-

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की बेहद मशहूर और खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ का शामिल है जो कि अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल से शादी रचाने के बाद मिसेज कौशल बनी है| कैटरीना कैफ के बारे में हम सभी जानते हैं कि विकी कौशल कैटरीना कैफ का पहला प्यार नहीं है और विक्की कौशल से शादी रचाने के पहले कैटरीना कैफ सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी है|

शिल्पा शेट्टी-

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अदाकारा शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई है और इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है परंतु राज कुंद्रा से शादी करने से पहले शिल्पा शेट्टी का दिल बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए धड़कता था और इसके अलावा शिल्पा शेट्टी का नाम बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ भी जुड़ चुका है|

प्रियंका चोपड़ा-

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खुद से उम्र में 10 साल छोटे अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई है और ये दोनों बॉलीवुड की पावर कपल में से एक है| निक जोनस प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार नहीं है और शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, हरमन बवेजा और शाहरुख खान से भी जुड़ चुका है|

करिश्मा कपूर-

बॉलीवुड की बेहद ही जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ धूमधाम से शादी रचाई थी हालांकि इनकी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और शादी के कुछ सालों के बाद ही दोनों का तलाक हो गया और दोनों ने अपनी अपनी राहे अलग कर ली| वही संजय कपूर से शादी रचाने से पहले करिश्मा कपूर की इंगेजमेंट बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ हो चुकी थी परंतु शादी से पहले ही इन दोनों का रिश्ता किसी वजह से टूट गया था| अभिषेक बच्चन के अलावा करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, सलमान खान और अजय देवगन की साथ भी जुड़ चुका है|

दीपिका पादुकोण-

बॉलीवुड की नंबर वन अदाकारा कही जाने वाली दीपिका पादुकोण आज रणबीर सिंह की पत्नी बन चुकी है और दोनों एक दूजे के साथ बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं | दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की पावर कपल भी माने जाते हैं लेकिन आपको बता दें रणबीर सिंह दीपिका पादुकोण के पहले प्यार नहीं थे और रणवीर सिंह से शादी रचाने से पहले दीपिका पादुकोण रणबीर सिंह के प्यार में पड़ी थी लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया| रणबीर कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण का नाम महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, निहार पंड्या, उपेन पटेल और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जुड़ चुका है|

बिपाशा बसु-

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा बिपाशा बसु ने टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई है और आज यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं| करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के पहले प्यार नहीं थे और इनसे शादी रचाने से पहले बिपाशा बसु का नाम बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम, डीनो मोरिया, मिलिंद सोनम, सैफ अली खान और हरमन बवेजा के साथ भी जुड़ चुका है|

By Anisha