अपने आज की इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलने जा रहे हैं जो आने वाले वक्त में के बंधन में बन सकती हैं| यह अभिनेत्रियां काफी वक्त से अपने पार्टनर को डेट कर रही हैं और ऐसे में अब फैंस भी इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं…

सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स रह चुकी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्रियों में शामिल हैं पर उन्होंने कई सेलिब्रिटीज को डेट करने के बावजूद अभी तक शादी नहीं की है| हालांकि, सुष्मिता सेन अब एक्टर रोमन को डेट कर रही हैं और आने वाले दिनों में शायद शादी कर सकती हैं|

कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत वैसे तो अपनी फिल्मों और विवादों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं लेकिन बीते दिनों ही अपनी असल जिंदगी को लेकर ने काफी अधिक सुर्खियों में देखा गया था| दरअसल कंगना ने एक समिट के दौरान बताया था, आने वाले 5 सालों में खुद को पत्नी और मां के रूप में देखना चाहती हैं|

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की बेहद क्यूट और बेहतरीन एक्टर श्रद्धा कपूर की बात करें तो असल जिंदगी में वह फोटोग्राफर रोहण श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं और इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ घूमते फिरते भी सपोर्ट किया जा चुका है| और ऐसे में शायद यह कपल, आने वाले दिनों में शादी के बंधन में बन सकता है|

आलिया भट्ट

बेहद कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी गजब की पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते लगभग 2 सालों से बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं| और ऐसे में शायद आने वाले साल 2022 में यह दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं| हालांकि, इनकी शादी की तारीख कई बार पोस्टपोन हो चुकी है|

शमिता शेट्टी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बीते वक्त में बिग बॉस के घर में नजर आई थी जहां पर राकेश बापट के साथ इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था| और साथ ही एक्ट्रेस ने राकेश को कुछ वक्त बाद डेट करना भी शुरू कर दिया था और ऐसे में शायद आने वाले वक्त में यह शादी की प्लानिंग कर सकते हैं|

 मोनी रॉय

टीवी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और सक्सेसफुल एक्ट्रेस मोनी रॉय बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं| वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो आने वाले साल 2022 के जनवरी महीने में मोनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नामबियर के साथ शादी कर सकती हैं।

 मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की बेहद हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी अधिक चर्चाओं में बनी हुई है| और इस वजह से अब इन दोनों की शादी को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं| पर हम आपको बता दें, यह शादी मलाइका अरोड़ा के लिए उनकी दूसरी शादी होगी|

 रिचा चड्ढा

फेमस एक्ट्रेस और मॉडल रिचा चड्ढा इन दिनों अभिनेता अली फजल को डेट कर रही हैं और आने वाले दिनों में शायद अपने रिश्ते को शादी की मंजिल दे सकते हैं| अली फजल की बात करें तो यह कोई और नहीं बल्कि मिर्जापुर वेब सीरीज में गुड्डू के किरदार में नजर आए अभिनेता है जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है|

By Akash