Categories: बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये जाने माने सितारे इतना नाम और शोहरत कमाने के बाद आज भी रहते है अपने परिवार के साथ ,देखें लिस्ट

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की बात करें तो असल जिंदगी में हमारे सामने कई ऐसे सितारों के उदाहरण मौजूद हैं जो अपने परिवार से दूर अपने पर्सनल घर में या फिर अपार्टमेंट में अकेले रहना पसंद करते हैं| और खासतौर पर बीते कुछ वक्त में यह ट्रेंड काफी अधिक चलन में आया है| अमूमन ऐसा करते हुए ये अपने आप को इंडिपेंडेंट और सफल साबित करने की कोशिश करते हैं| पर वहीँ दूसरी तरफ हमारे सामने कुछ अलग सोच करने वाले सितारे भी मौजूद है जिनके बारे में आज अपनी इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं|

दरअसल अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों से मिलने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में काफी सफलता हासिल कर ली है और इनके पास करोड़ों की दौलत और शोहरत भी मौजूद है| लेकिन इस सब के बावजूद आज भी ये अपने परिवार के साथ एक ही घर में रहना पसंद करते हैं|

सलमान खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान का है जिन्होंने हिंदी फिल्म जगत में अपनी काबिलियत के दम पर गजब की दौलत और शोहरत हासिल की है| लेकिन इतनी अधिक कामयाबी हासिल करने के बाद भी सलमान खान आज भी अपने परिवार के साथ ही रहना पसंद करते हैं| अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ सलमान खान अपने पिता सलीम खान के घर पर ही रहते हैं|

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा हिंदी फिल्म जगत की कुछ सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने लुक्स और एक्टिंग के दम पर फिल्म जगत में गजब की लोकप्रियता हासिल की है| हालांकि आज भी सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार के साथ अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले में रहती हैं| इस बंगले में सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनके माता-पिता और उनके दोनों भाईयों और भाभी  रहते हैं|

श्रद्धा कपूर

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की बेहद क्यूट और बेहतरीन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का है जो आज इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस बन चुकी हैं| श्रद्धा कपूर की बात करें तो अपने पिता शक्ति कपूर के जुहू में बने बंगले में परिवार के साथ रहती हैं| इसके अलावा अपने एक इंटरव्यू में भी श्रद्धा कपूर को ऐसा कहते भी देखा गया था कि वह परिवार से अलग रहने के बारे में सोचती भी नहीं है|

टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल अभिनेता टाइगर श्रॉफ नें अपनी शानदार एक्टिंग और एक्शन से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है| और ऐसे में अपने फ़िल्मी करियर से टाइगर श्रॉफ नें अच्छी खासी कमाई भी की है| पर अगर असल जिंदगी की बात करें तो तो ये आज भी अपने माता पिता और बहन के साथ बांद्रा में बने हुए एक अपार्टमेंट में रहते है|

वरुण धवन

लिस्ट में आखिरी नाम अभिनेता वरुण धवन का है जो मुंबई में अपने माता पिता और भाई रोहित धवन के साथ एक ही घर में रहते हैं| हालाँकि आज वरुण धवन करोड़ो की दौलत के मालिक है लेकिन ये अब भी परिवार के साथ ही रहना पसंद करते हैं| और अब तो वरुण धवन की शादी भी हो चुकी है जिसके बाद इनकी पत्नी नताशा भी इनके साथ ही रहती हैं|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

9 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

9 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

9 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

9 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

9 months ago