फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सेलिब्रिटीज को अक्सर हम पर्दे पर केवल अभिनय करते हुए ही देखते हैं, पर अगर असल जिंदगी की बात करें तो फिल्मी दुनिया के यह जाने-माने और मशहूर सितारे भी कई शौक और हॉबीज रखते है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो पेड़ पौधों से खासा लगाव रखते हैं और इन्हें इसी वजह से अक्सर फार्मिंग करते हुए देखा जाता है और इसी के साथ-साथ अपने फैंस को भी ये सितारे फार्मिंग के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के बेहद जाने-माने वर्सेटाइल एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्धकी का है, जो पेड़ पौधों से खासा लगाव रखते हैं और इन्हें अक्सर नेचर के बीच टाइम स्पेंड करते हुए देखा चाहता है| बता दे, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी रियल लाइफ में काफी डाउन टू अर्थ भी है|

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र अपने जमाने के टॉप अभिनेताओं में शामिल हुआ करते थे, पर आज फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद अभिनेता अधिकतर वक्त अपने फार्म हाउस पर ही बताते हैं| धर्मेंद्र ना केवल कुछ खेती किसानी में काफी मेहनत करते हैं बल्कि इसके साथ साथ वह अपने फैंस और तमाम लोगों को भी फार्मिंग के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं| साथ ही धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं|

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा आज फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा को कई बार ऐसी तस्वीरें या फिर वीडियो शेयर करते हुए देखा गया है, जिनमें वह पेड़ पौधे और सब्जियों उगाती हुई नजर आई है|

सलमान खान

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान भी अक्सर खाली वक्त मिलने पर अपने फार्म हाउस के लिए रवाना हो जाते हैं, जहां पर उन्हें अपने खेतों में जमकर मेहनत करते हुए देखा जाता है| सलमान खान कई बार अपने फर्म्स पर काम करते हुए तस्वीरें और वीडियोस भी शेयर कर चुके हैं, और वो अपने फैंस को भी इसके लिए प्रेरित करते नजर आते हैं|

जूही चावला

अपने जमाने की बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हुई एक्ट्रेस जूही चावला भी पेड़ पौधों से खासा लगाव रखते हैं, और फ्रेश सब्जियों और फलों का स्वाद लेने के लिए जूही चावला तस्वीर और वीडियोस में भी कई बार प्लांटेशन करती नजर आई है|

आर माधवन

इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता आर माधवन भी रियल लाइफ में काफी डाउन टू अर्थ स्वभाव का शख्स है, जो हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहने में यकीन रखते हैं| इसके साथ-साथ आर माधवन ऑर्गेनिक चीजें खाने में भी यकीन रखते हैं, जिस वजह से वह खुद भी कई बार खेती किसानी करते नजर आते हैं|

जैकी श्रॉफ

अपने जमाने के बेहद शानदार और बेहतरीन अभिनेता रहे जैकी श्रॉफ की अक्सर खेती-बाड़ी करते हुए अपना वक्त बिताते नजर आते हैं| जैकी श्रॉफ की बात करें तो, न केवल वो ऐसा खुद करना पसंद करते हैं बल्कि इसके साथ-साथ अपने फैंस को भी संदेश देते हुए नजर आते हैं|

By Akash