अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे बेहद जाने-माने अभिनेता उसे मिलाने जा रहे हैं जिनकी पत्नियां असल जिंदगी में लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी को यह प्राइवेट रखना पसंद करती हैं…

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी एक्टिंग और दमदार एक्शन के दम पर लाखों लोगों के बीच अपनी तगड़ी पहचान बना चुके हैं| पर अगर बात करें उनकी पत्नी पूजा देओल की तो हम आपको बता दें इनकी पत्नी पूजा देओल अभी तक सोशल मीडिया पर भी नहीं आई है और लाइमलाइट से भी यह दूर दूर ही रहती हैं|

सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद

कोरोनाकाल में लाखों गरीबों की मदद करने वाले रियल लाइफ हीरो सोनू सूद अपनी नीजी जिंदगी को काफी अधिक प्राइवेट रखने वाले अभिनेता हैं| अभिनेता की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो इन्होंने सोनाली सूद संग शादी रचाई है जिससे यह दो बेटों के पिता भी बन चुके हैं|

पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी

अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई बेहतरीन वेब सीरीज मिर्जापुर में अखंडानंद त्रिपाठी के लीड रोल को निभाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला त्रिपाठी है| उनकी पत्नी की कहे तो असल जिंदगी में वह एक स्कूल टीचर है| बता दे पंकज त्रिपाठी अपने कई इंटरव्यूज में ऐसा कहते नजर आ चुके हैं के आज वह जिस भी मुकाम पर हैं उसे हासिल करने में उनकी पत्नी मृदुला का बेहद अहम योगदान रहा है|

मनोज बायपेयी की पत्नी शबाना रज़ा

कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके अभिनेता मनोज बाजपेई की पत्नी का नाम शबाना रजा है| बता दे इन्होंने मनोज बाजपेई संग शादी करने के लिए अपना नाम तक बदल लिया था जिसके बाद साल 2006 में नेहा बनकर इन्होंने मनोज संग शादी रचाई थी|

विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा

अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी अधिक खबर सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता विवेक ओबरॉय की पत्नी का नाम प्रियंका अल्वा है| प्रियंका की बात करें तो वह अपनी असल जिंदगी को काफी अधिक प्राइवेट रखती हैं और लाइमलाइट से भी खुद को दूर दूर ही रखना पसंद करती हैं|

जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचाल

बॉलीवुड के बेहद हैंडसम दिखने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचल को अपनी पत्नी के रूप में चुना है| बता दे पेशे से प्रिया एक इन्वेस्टमेंट बैंकर और फाइनेंस एनालिस्ट हैं| पर बॉलीवुड के इतने जाने-माने अभिनेता की पत्नी होने के बाद भी वह अपनी निजी जिंदगी को काफी अधिक प्राइवेट रखती हैं|

शरमन जोशी की पत्नी प्रेरणा चोपड़ा

कई फिल्मों में बेहद अलग से किरदारों को निभाने वाले अभिनेता शर्मन जोशी ने प्रेरणा चोपड़ा को अपनी पत्नी के रूप में चुना है| जानकारी के लिए बता दें प्रेरणा बॉलीवुड के बेहद जाने-माने प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं| लेकिन असल जिंदगी में प्रेरणा लाइमलाइट और सोशल मीडिया से काफी दूर रहती हैं|

आर. माधवन की पत्नी सरिता बिर्जे

आर माधवन बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अधिक लोकप्रियता वेब सीरीज से हासिल की है| वहीं अगर इनकी निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होंने सरिता बिर्जे संग शादी रचाई है जो के ग्लैमर की दुनिया से दूर दूर ही रहना पसंद करती हैं|

By Akash