बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग गर्ल यानी कि सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है| सोनाक्षी सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री की बेहद ही पॉपुलर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं और इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में अभी तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है| सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बेहतरीन अदायगी और खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया है और आज के डेट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में शुमार है|

सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है और वही इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर तरफ सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चाएं चल रही है| सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है | बंटी सचदेव और सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर ही इन दोनों को एक दूजे के साथ पब्लिक प्लेसेस पर भी देखा जाता है|

बंटी सचदेव और सोनाक्षी सिन्हा के परिवार वाले भी इस रिश्ते से बेहद खुश हैं ऐसे में इन दिनों मीडिया में ऐसी खबरें सनी आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बंटी सचदेव की दुल्हनिया बनने वाली है| वही सोनाक्षी सिन्हा जिस बंटी सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं उनके बारे में जाने के लिए भी फैंस बेहद एक्साइटेड है और हर कोई यह जानना चाहता है कि कौन है बंटी सचदेव जो कि जल्दी सोनाक्षी सिन्हा के पति बनने वाले हैं| आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं

बंटी सचदेव के बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी है कि उनका सलमान खान के परिवार से भी काफी खास रिश्ता है दरअसल बंटी सचदेव सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं और इस तरह से बंटी सचदेव का खान परिवार के साथ परिवारिक रिश्ता तो है ही साथ ही सलमान खान के साथ बंटी सचदेव की काफी अच्छी दोस्ती भी है और इन दोनों को कई खास मौकों पर एक साथ पार्टी एंजॉय करते हुए भी देखा गया है|

बंटी सचदेव पापुलर सेलिब्रिटी होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स मैनेजर कंपनी कॉर्नर स्टोन के सीईओ भी है और बंटी सचदेव की यह कंपनी क्रिकेटर विराट कोहली और कई अन्य सेलिब्रिटीज के साथ डील मैनेज करती है | बंटी सचदेव विराट कोहली के भी बहुत अच्छे दोस्त हैं और अक्सर ही विराट कोहली बंटी सचदेव के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं| विराट कोहली के अलावा बंटी सचदेव भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और युवराज सिंह के भी अच्छे दोस्त हैं|

बंटी सचदेव और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में है और यह दोनों एक दूसरे के साथ हर सेलिब्रेशन में भी शामिल होते हैं हालांकि अभी तक बंटी सचदेव और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है परंतु इन दोनों को एक दूसरे के साथ हमेशा स्पॉट किया जाता है| वही सोनाक्षी सिन्हा के परिवार वाले भी बंटी सचदेव से बेहद प्यार करते हैं और अब देखना यह है कि सोनाक्षी सिन्हा कब अपने और बंटी सचदेव के रिश्ते को ऑफिशियल करती हैं और यह दोनों विवाह बंधन में बंधते हैं|

By Anisha