अभी बीते दिनों जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपुर इस दुनिया को अलविदा कह गये थे तब बॉलीवुड में नेपोटिस्म को लेकर चर्चाएँ काफी तेज हो गयी थी| हालाँकि अब स्थिति काफी हद तक पहले जैसी हो चुकी है| और ऐसे में हमारी आज की यह पोस्ट भी ऐसे ही विषय पर है जिसमे हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड अभिनेताओं से मिलाने जा रहे हैं जो के अब भी बेहद स्टाइलिश और स्मार्ट दीखते हैं| जबकि इनकी बेटियाँ भी अब बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है| ऐसे में आपको हमारी इस पोस्ट में कई जाने माने सितारे नजर आने वाले हैं|

तो चलिए हम एक एक करके आपको बताते हैं के आखिर कौन कौन से अभिनेता इस लिस्ट में शामिल है और कौन हैं इनकी बेटियाँ…

सोनम कपूर और अनिल कपूर

पूरी इंडस्ट्री में अनिल कपूर मजनू भाई के नाम से मशहूर हैं| और इसका सबसे बड़ा कारण है इनकी फिटनेस जिसे इन्होने 63 सालों की उम्र में भी बड़े अच्छे तरीके से मेन्टेन कर रखा है| और आज भी बॉलीवुड के नये एक्टर्स को अनिल अपने लुक्स से टक्कर दे सकते हैं| वहीँ अगर बात करें इनकी बेटी सोनम कपूर की तो वो भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के रूप में काफी नाम कम चुकी है| हालाँकि शादी के बाद से सोनम फिल्मों में कम ही नजर आई है|

 

चंकी पांडे और अनन्या पांडे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्रियों में शामिल अनन्या पाण्डे का नाम भी इस सूची में दर्ज है जिनके पिता कोई और नही बल्कि जाने माने बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे हैं| बात करें अगर चंकी पाण्डे की तो लम्बे वक्त से ये फिल्मों में नजर नही आये है पर अब इनकी उम्र भी काफी अधिक हो चुकी है| वहीँ अगर बेटी अनन्या पांडे की बात करें तो ये भी अब धीरे धीरे बॉलीवुड की एक सफल अभिनेती बनने की कोशिशों में लगी हुई है|

सैफ अली खान और सारा अली खान

बॉलीवुड के मशहूर पापा और बेटी की जोड़ियों की लिस्ट हो और उसमे सैफ अली खान और बेटी सारा अली खान न हो ऐसा तो हो ही नही सकता| हम आपको बता दें के सैफ अली खान की उम्र आज लगभग 50 साल हो चुकी है पर बावजूद इसके आज भी वो काफी स्मार्ट और स्टाइलिश दीखते हैं| वहीँ अगर बात करें बेटी सारा अली खान की तो ये खुद भी अब बॉलीवुड की एक सफल अभिनेता बन चुकी हैं जिन्होंने ’कूली नम्बर 1’ और ‘केदारनाथ’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है|

सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी

बॉलीवुड के एक और बेहद जाने माने और मशहूर अभिनेता रहे हैं सुनील शेट्टी जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शको के दिलों पर राज किया है| आज की कहें तो सुनील की उम्र तकरीबन 58 साल हो चुकी है और लम्बे वक्त से इन्होने फिल्मों में काम करना भी छोड़ दिया है| वहीँ अगर इनकी बेटी अथिया शेट्टी की कहें तो ये भी अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री के रूप में उभर चुकी हैं|

By Akash