भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन और सफलतम खिलाडियों में शुमार पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज़ नही है| और यही कारण है आज धोनी बेशुमार दौलत और शोहरत के मालिक भी है| ऐसे में धोनी के कुछ अपने शौक भी है जिनमे सबसे पहले इनकी महंगी कार्स और बाइक्स के शौक शामिल है| बता दें के धोनी को न केवल मंगी गाड़ियों के कलेक्शन का शौक है बल्कि वो इन्हें ड्राइव करने और इनका ध्यान रखने का भी शौक रखते है| बात करें अगर धोनी की नेट वर्थ की तो इनके पास तकरीबन 840 करोड़ रुपयों की प्रॉपर्टी मौजूद है जिसमे इनके आलिशान बंगलों से लेकर महंगी और लग्जरी गाड़ियां शामिल है|

ऐसे में एपीआई आज की इस पोस्ट कर जरिये हम आपको धोनी की इन्ही गाड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं जिनकी कीमत लाखों में है…

ग्रैंड पोर्च 911

सबसे पहले अगर बात करें धोनी के कार कलेक्शन की सबसे महंगी कार की तो वो एक सपोर्ट सुपरकार है जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 2 .50 करोड़ से लेकर 3 करोड़ तक बताई जाती है| धोनी की यह स्पोर्ट्स कार ग्रैंड पोर्श 911 है| बता दें के यह सुपरकार0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को महज़ 4.5 सेकंड में पा लेती है|

फरारी 599 GTO

साथ ही धोनी के कार कलेक्शन में फरारी 599 GTO भी शामिल है जिसकी कीमत तकरीबन 1.40 करोड़ बताई जाती है| वहीँ अगर बात करें इस कार की कुछ प्रमुख खासियतों की तो इसमें एक अल्ट्रा पावरफुल V-12 इंजन लगा हुआ है जो के जो 661bhp और 620Nm का टार्क जनरेट करता है| जानकारी के लिए बत दें के यह फरारी धोनी को कम्पनी की तरफ से साल 2011 में वर्ल्ड कप जिताने के लिए बतौर गिफ्ट दी गयी थी|

कन्फ़ेड्रेट हेलकैट X32

धोनी के बाइक लव से तो आज उनके अधिकतर फैन्स वाकिफ हैं| बता दे के धोनी के पास लगभग 30 लाख की कीमत वाली सुपरबाइक Confederate Hellcat X32 मौजूद है| बता दें के धोनी की यह बाइक 2.2-लीटर वी-ट्विन के साथ आती है जिसे इन्होने साल 2018 में लिया था| जानकारी के लिए बता दे के धोनी की यह बाइक तकरीबन 132hp तक की पावर आउटपुट कर सकती है।

पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम

अभी पिछले साल ही यानि 2020 में धोनी नें अपने कार्स के कलेक्शन में पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम को शामिल किया है| बता दें के यह एक अमेरिकी कार है जिसकी तस्वीर धोनी की पत्नी साक्षी नें अपनी इन्स्टाग्राम अकाउंट के जरिये साझा की थी| जानकारी के लिए बता दें की इस कार की कीमत लगभग 68 लाख रुपये है।

हमर H2

धोनी की महंगी और पॉवरफुल कार्स की लिस्ट में एक और बड़ा नाम है Hummer H2 जिसकी कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये बताई जाती है| और अगर कुछ रिपोर्ट्स की माने तो धोनी की इस कार को कुछ सबसे महंगी कार्स की लिस्ट में भी शामिल किया जाता है|

 

इन सभी सुपरकार्स और सुपरबाइक्स के अलावा धोनी के कलेक्शन में कई अन्य गाड़ियां भी शामिल है जिनमे Nissan Jonga, Jeep Grand Cherokee Trackhawk,Land Rover Freelander 2 और Audi Q7 जैसे नाम शामिल है|

By Anisha