हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने हाल ही में बीते 4 जुलाई 2021 को अपनी शादी की  11 वीं सालगिरह मनाए हैं| बता दे अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को एक बहुत ही खास तोहफा दिया है और उस तोहफे कि एक शानदार झलक साक्षी धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और साथ ही साक्षी धोनी ने अपने पति को इस खूबसूरत तोहफे के लिए धन्यवाद भी दिया है|

बता दे महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं पर वही इनकी पत्नी साक्षी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने परिवार की और अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती है| इसी बीच साक्षी धोनी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक विंटेज कार की शानदार तस्वीर शेयर की है और साथ ही साक्षी ने धोनी को शादी की सालगिरह पर इस खूबसूरत तोहफे के लिए धन्यवाद दिया है|बता दे जो विंटेज कार धोनी ने अपनी पातीं साक्षी को दिया है उसकी कीमत तकरीबन 14,200 डॉलर यानी लगभग 10 लाख 60 हजार रूपए है।

वही  अपनी शादी की 11वीं सालगिरह के खास मौके पर साक्षी धोनी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर धोनी के शानदार तोहफे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि,” शादी की सालगिरह पर गिफ्ट करने के लिए शुक्रिया”| बता दे साक्षी धोनी ने धोनी के इस खास तोहफे के अलावा अपने वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की थी जो कि काफी वायरल हुई है |साक्षी धोनी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और वही फैन्स भी इस कपल को शादी की सालगिरह की ढेरों बधाइयां दे रहे है |

वही बात करें महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी की तू इनकी प्रेम कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प है| बता दे साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी बचपन से ही एक दुसरे को जानते थे और वही साक्षी के पिता और धोनी के पिता एक साथ रांची के एक कंपनी मेकॉन में काम करते थे और वही धोनी और साक्षी रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में एक साथ पढ़ाई करते थे और इस तरह से उत्तराखंड से भी दोनों का काफी गहरा कलेक्शन है|

वही अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साक्षी देहरादून चली गई पर किस्मत में इन दोनों का मिलना लिखा था और इस वजह से धोनी से साक्षी की मुलाकात एक बार फिर से कोलकाता में तब हुई जब भारत और पाकिस्तान के बीच ईडन गार्डन्स में मैच होने वाला था और उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी जिस होटल में रुके थे उसी होटल में साक्षी पहले से ही ट्रेनिंग ले रही थी तब धोनी की मुलाकात साक्षी से होटल के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने करवाई थी और फिर धोनी ने युद्धजीत दत्ता से साक्षी का नंबर मांगा और जब धोनी ने साक्षी को मैसेज किया तब साक्षी को लगा कि कोई उनकी फिरकी ले रहा है पर बाद में पता चला उन्हें की असल में ये महेंद्र सिंह धोनी ही है |

वही साल 2008 में साक्षी और धोनी ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक होटल में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए|

वही शादी के 5 साल के बाद 6 जनवरी 2015 को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने अपनी बेटी जीवा का स्वागत किया था और आज महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ बेहद ही खुशी से अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

By Anisha