Categories: बॉलीवुड

महेंद्र सिंह धोनी -साक्षी की शादी को पूरे हुए 12 साल ,लंदन में बेहद शाही अंदाज में कपल करेगा एनिवर्सरी सेलिब्रेट

हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कुछ बेहद शानदार और दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने दमदार खेल प्रदर्शन के दम पर लाखों दिलों में एक अहम पहचान हासिल की है| इसी वजह से आज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ना केवल अक्सर खबरों और सुर्खियां में बने रहते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से इन दिनों अपने फैन्स के बीच काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्योंकि बीती 4 जुलाई, 2022 की तारीख को महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी शादी की 12वी सालगिरह सेलिब्रेट की है, और ऐसे में इस खास मौके पर महेंद्र सिंह धोनी को उनके लाखों फैंस के साथ-साथ कई बेहद मशहूर और जाने-माने सेलिब्रिटीज भी ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते नजर आए थे|

अगर अभी कहे तो धोनी, अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ इन दिनों इंग्लैंड में वैकेशन इंजॉय कर रहे हैं, और ऐसे में पत्नी साक्षी के साथ धोनी ने लंदन में ही अपनी सालगिरह भी सेलिब्रेट की है| इस बात की जानकारी कुछ साक्षी धोनी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी थी कि वो अपनी यह सालगिरह लंदन में सेलिब्रेट करने वाले हैं|इसके अलावा अगर आने वाली 7 जुलाई की तारीख की बात करें तो, महेंद्र सिंह धोनी इस दिन अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट करेंगे, जो भी क्रिकेटर के लिए उनका 41वां जन्मदिन होने वाला है|

अगर महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी की बात करें तो, आज से 12 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई, 2010 की तारीख को साक्षी धोनी के साथ शादी रचाई थी| लेकिन, धोनी के लिए उनकी यह शादी बाकी क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटी से थोड़ी अलग थी, क्योंकि एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी इतने नामी और मशहूर क्रिकेटर हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी बनी साक्षी का शादी से पहले स्पोर्ट्स या फिर ग्लैमर की दुनिया से कोई रिश्ता नहीं था|

साक्षी के साथ धोनी का रिश्ता कॉलेज के दिनों से शुरू हुआ था, और उस वक्त सबसे पहले इन दोनों की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे इनका यह दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया| और फिर आखिरकार दोनों ने देहरादून के होटल में एक दूसरे के साथ शादी कर ली, जिसके बाद धोनी के लाखों फैंस भी हैरत में पड़ गए थे|

शादी के तकरीबन 5 सालों बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बेटी के पिता बने थे, जिनका नाम जीवा धोनी है| और आज महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है, जिनकी क्युटनेस के आज हजारो फैन्स मौजूद हैं|

ऐसे में अगर एक तरह से देखा जाए तो, महेंद्र सिंह धोनी की प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ भी काफी शानदार रही है, और अगर उनकी लव स्टोरी की बात करें तो, साक्षी धोनी के साथ उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है| और अगर आज की कहे तो महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

1 year ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

1 year ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

1 year ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

1 year ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

1 year ago