भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर आज देश में अपना एक तगड़ा फैनबेस बना लिया है| दिनेश कार्तिक की बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स  की तरफ से खेलते हुए देखा गया था  जहां अपने दमदार खेल प्रदर्शन से इन्होंने लाखों फैंस के दिलों को जीता था| बता दे, दिनेश कार्तिक अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी संभालते आ रहे हैं|

पर आज की अपनी इस पोस्ट में हम दिनेश कार्तिक की पर्सनल लाइफ नही बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं| दिनेश कार्तिक की बात करें तो इन दिनों अपनी नीजी जिंदगी को लेकर ये  सुर्खियों में बने हुए हैं|  दरअसल अभी बीते दिनों ही दिनेश कार्तिक दो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों तक पहुंचाई थी|

बता दे, बीती 28 अक्टूबर की तारीख को दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए इन्होंने अपने फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है| दिनेश कार्तिक ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तस्वीरें पोस्ट करते हुए यह जानकारी शेयर की है|

बात करें अगर दिनेश कार्तिक द्वारा की गई इंस्टाग्राम पोस्ट की तो इसमें इन्होंने कुल 2 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पहली तस्वीर में दिनेश और उनकी पत्नी की दीपिका को अपने डॉगी के साथ देखा जा सकता है| और इसके साथ इन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल दोनों ही अपनी गोद में अपने जुड़ा बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं|

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिनेश कार्तिक ने कैप्शन में लिखा है कि वह अब 3 से 5 हो गए हैं| बता दे, दिनेश कार्तिक ने तीन गिनते हुए अपने डॉगी को भी फैमिली में शामिल किया है और ऐसे में दोनों जुड़वा बच्चों के बाद अब उनकी फैमिली में कोई पांच लोग हो गए हैं|

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिनेश कार्तिक ने अपने दोनों बच्चों के नाम भी फैंस के साथ शेयर किए हैं| दिनेश ने अपने पहले बेटे का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और अपने दूसरे बेटे का नाम जियान पल्लीकल कार्तिक रखा है| बता दे, बच्चों के सरनेम में उन्होंने अपने सरनेम के साथ-साथ अपनी पत्नी का सरनेम भी शामिल किया है|

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की बात करें तो साल 2013 में दोनों की सगाई हुई थी और सगाई के 2 सालों बाद साल 2015 में इन दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ एक दूसरे संग शादी रचाई थी| इसके बाद अब शादी के लगभग 6 सालों बाद कपल के घर में दोबारा से खुशियां आई है और इन दोनों ने बीती 28 अक्टूबर की तारीख को घर पर दो जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है जिसके बाद से ये दोनों बेहद खुश है|

जानकारी के लिए बता दें, दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी है और इनसे पहले दिनेश कार्तिक की शादी निकिता के साथ हुई थी जिनसे साल 2012 में हुए तलाक के बाद दिनेश नें दूसरी शादी की|

By Akash