14 दिसंबर, 1984 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्मी दिव्यंका त्रिपाठी आज टीवी इंडस्ट्री की एक बेहद जानी-मानी और मशहूर अभिनेत्री बन चुके हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के दम पर आज एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अच्छी खासी पहचान बना ली है और यही वजह है कि आज उनके चाहने वालों की संख्या कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी से भी अधिक हो चुकी है| अभी हाल ही में बीती 14 दिसंबर की तारीख को दिव्यंका त्रिपाठी ने अपना 37 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और ऐसे में एक्ट्रेस के जन्मदिन के इस मौके पर हम आज आपको इन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं…

दिव्यंका त्रिपाठी की बात करें तो, उन्होंने अपने होमटाउन भोपाल से ही अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है| इसके अलावा दिव्यंका त्रिपाठी अपने कॉलेज के दिनों में ही मिस भोपाल भी रह चुकी हैं| अपने कॉलेज के दिनों में दिव्यंका त्रिपाठी को कला के क्षेत्र में उतनी दिलचस्पी नहीं थी, हालाँकि आज अपनी एक्टिंग की कला से एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज करती है|

बात करें अगर दिव्यंका त्रिपाठी के एक्टिंग कैरियर की तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन से की थी जिसमें इनके साथ अभिनेता शरद मल्होत्रा नजर आए थे| उन दिनों इसी शो की शूटिंग के दौरान दिव्यंका त्रिपाठी शरद मल्होत्रा पर दिल हार बैठी थी, जिसके बाद दिव्यंका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ने एक दूसरे को तकरीबन 8 सालों तक डेट किया था| लेकिन फिर साल 2015 में, इन दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया जिसकी वजह दिव्यंका त्रिपाठी ने शरद को ही बताया था|

उन दिनों दिव्यंका त्रिपाठी अपने ब्रेकअप के बाद पूरी तरह से टूट चुकी थी जिसका खुलासा उन्होंने राजीव खंडेलवाल के चैट शो जज्बात में किया था| इनका ने बताया था कि जब वह शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थी, तब ऐसा विश्वास होने लगा था, की या रिलेशनशिप अंत तक जाने वाला है|

दिव्यंका ने बताया था कि उन्होंने शरद को वापस पाने के लिए हर चीज ट्राई की थी, और इसके अलावा को अंधविश्वास के लेवल तक पहुंच चुकी थी| एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कुछ वक्त बात उन्हें यह एहसास हुआ कि अगर किसी का प्यार पाने के लिए इतना सब कुछ करना पड़े तो शायद वह प्यार नहीं है और ऐसे में उनका अकेले रहना ही बेहतर है| इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को रोक लिया पर ऐसा करने में उन्हें कुछ समय जरूर लगा|

दिव्यंका ने आगे बताया कि इस सब से थोड़ा उभरने के बाद उन्होंने सीरियल यह है मोहब्बतें में काम किया जहां सूटिंग के दौरान सेट पर उनकी मुलाकात विवेक दहिया के साथ हुई| इसके बाद सेट पर ही दिव्यंका और विवेक की दोस्ती हुई थी, और फिर उनके रिश्ते में प्यार की शुरुआत हुई थी| जिसके बाद साल 2016 में इन दोनों ने दोनों परिवारों की मंजूरी के बाद शादी रचाई थी|

दिव्यंका और विवेक की शादी भोपाल में हुई थी, जिसके बाद चंड़ीगढ़ और मुंबई में इन दोनों की रिसेप्शन पार्टी हुई थी| और अगर आज की कहें तो ये दोनों एक दुसरे के साथ बीते 5 सालो से एक दुसरे के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रहे है|

By Anisha