स्टार प्लस चैनल के पॉपुलर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में लीड निभाती नजर आने वाली टीवी की बेहद जानी-मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने निभाए गए इशिता भल्ला के किरदार से इन्हों घर घर में अपनी पहचान बनाई थी| दिव्यंका त्रिपाठी की बात करें तो आज अपने ग्लैमरस लुक और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर ये लाखों दिलों पर राज करती हैं| यही कारण है कि दिव्यंका त्रिपाठी के फैन्स उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बात को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको दिव्यंका त्रिपाठी के एक्टिंग कैरियर से जुडी एक बार दिलचस्प बात से रूबरू कराने जा रहे हैं इस बारे में आपको शायद ही पहले से जानकारी होगी| सबसे पहले अगर दिव्यंका त्रिपाठी की लोकप्रियता पर बात करें तो आज उन्होंने दर्शकों के बीच कितनी फेमस है, यह बात तो हमें शायद ही बताने की जरूरत है| और यही कारण है कि उन्हें कई अन्य सीरियल के लिए भी  ऑफर्स आ चुके हैं|

लेकिन यहां पर दिलचस्प बात यह है कि दिव्यंका त्रिपाठी को यह ऑफर एक ऐसे शो की तरफ से मिला है, जिसकी बारे में शायद ही पहली बार में कोई सोचेगा| ये शो कोई और नहीं बल्कि टीवी पर प्रसारित होने वाला बेहद पोपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है जिसे आज लगभग सभी उम्र वर्ग के लोग देखना पसंद करते हैं और इसी वजह से आज इस शो की लोकप्रियता भी काफी अधिक है|

ऐसे में दिव्यंका त्रिपाठी से जब इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर उनसे सवाल किया गया तो खुद उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है|

तारक मेहता का पार्ट बनने पर दिव्यांका का इंकार

अभी हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान दिव्यंका त्रिपाठी से सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा मैं नजर आने को लेकर सवाल किया गए थे| इसके जवाब में दिव्यंका ने बताया कि जो खबरें इस बात का जिक्र कर रही हैं, वह उन खबरों से इंकार करती हैं| साथ ही उन्होंने तारक मेहता शो को लेकर कहा क वैसे तो यह काफी शानदार शो है लोग उसे काफी पसंद भी करते हैं और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं, लेकिन दिव्यंका इस शो से जुड़ने के लिए उत्सुक नहीं है| उन्होंने आगे बताया कि वो किसी नये कांसेप्ट और नये चैलेन्ज के इंतजार में है|

दयाबेन का रोल हुआ था ऑफर

अगर बीते वक्त में आई कुछ खबरों की बात करें तो दिव्यंका त्रिपाठी को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थी कि आने वाले समय में दिव्यंका त्रिपाठी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा मैं नजर आने वाली हैं और उन्हें इस सीरियल में दयाबेन के किरदार में देखा जा सकता है| साथ ही, खबरों में ऐसा भी बताया गया था डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भरोसा करते हैं और इसी वजह से उन्हें इतने बड़ किरदार के लिए चुन रहे हैं|

अगर वर्तमान समय की बात करें तो दिव्यंका त्रिपाठी अपने शो खतरों के खिलाड़ी की 11वीं सीजन की शूटिंग के वजह से केपटाउन गई हुई थी, जो बीते दिनों ही भारत लौटी हैं|

By Akash