बीते साल 2021 के दिसंबर महीने में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे विकी कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी के बाद अब एक बार फिर से खबरों और सुर्खियों में नजर आ रहे हैं| दरअसल, इन दिनों कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी से जुड़ी खबरें काफी ट्रेंड कर रही हैं, जब कि बाद में यह खबरें महज अफवाहों के रूप में सामने आई|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही सेलेब्रिटीज से मिलाने जा रहे हैं, जिनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें शादी के कुछ वक्त बाद फैल चुकी है…

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है, जिन्होंने बीते साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई थी| और ऐसे में शादी के लगभग 1 साल बाद ही दीपिका पादुकोण से जुड़ी ऐसी खबरें सामने आने लगी जल्द ही एक्ट्रेस एक बच्चे को जन्म देने जा रही हैं| हालांकि, बाद में यह खबरें महज़ अफवाहों के रूप में सामने आई|

सोनम कपूर

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का है, जो कि खुद भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान रखते हैं| सोनम कपूर की बात करें तो, इन्होंने भी साल 2018 में शादी का फैसला लिया था और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी| सोनम कपूर के शादी के बाद कई बार उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब आखिरकार साल 2022 में एक्ट्रेस मां बनने जा रही हैं|

ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी है बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेर नागपुर और जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद साल 2011 में एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिनका नाम आराध्या बच्चन है| लेकिन, बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की दूसरी प्रेगनेंसी की खबरें भी काफी चर्चाओं में नजर आई थी| पर, कपल द्वारा इन खबरों को महज अफवाहों का करार दिया गया|

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और खूबसूरत सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ ने बीते साल 2020 में पंजाबी एक्टर और सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी रचाई थी| नेहा कक्कड़ की बात करें तो, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है, और ऐसे में उनके फैंस कई बार ऐसी बातें करते नजर आ चुके हैं कि वो अपना बेबी बम्प छुपा रही हैं| जबकि, अभी तक नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी है|

प्रियंका चोपड़ा

आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के साथ बीते साल 2018 में शादी रचाई थी, जिसके बाद इसी साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा सारे ओवैसी के जरिए एक बच्चे की मां बनी है| लेकिन, साल 2022 में मां बनने से पहले कई बार प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंसी से जुड़ी खबरें सामने आ चुके हैं| लेकिन, उनमे कितनी सच्चाई थी, इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं|

By Akash