बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोन आज अपने बोल्ड अंदाज और दिलकश अदाओं से ना केवल आपको दिलों पर राज करती हैं, बल्कि इसके साथ साथ सनी लियोन आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में भी शामिल हो चुके हैं| सनी लियोन की बात करें तो, 13 मई, 1981 को कनाडा में एक्ट्रेस का जन्म हुआ था, और ऐसे में आज 13 मई, 2022 को एक्ट्रेस अपना 41वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्ट्रेस सनी लियोन को उनके लाखों फैंस सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश करते हुए नजर आए हैं|

एक्ट्रेस सनी लियोन आज ना केवल एक बेहद शानदार और सफल एक्ट्रेस के रूप में उभर कर सामने आई है, बल्कि इसके साथ साथ आज अपनी पर्सनल लाइफ को भी वह काफी बैलेंस तरीके से लेकर चलती हैं| असल जिंदगी की बात करें तो, सनी लियोन डेनियल वेबर के साथ शादी रचाई है और आज उनकी शादी को तकरीबन 11 साल गुजर चुके हैं| पर आज भी इन्होने अपने रिश्ते में प्यार और मजबूती को बनाए रखा है|

ऐसे में जन्मदिन के मौके पर डेनियल वेबर ने भी अपनी पत्नी सनी लियोन को बेहद प्यारे और क्यूट अंदाज में बर्थडे विश किया है, और इसी वजह से उनका यह अंदाज उनके साथ-साथ सनी लियोन के फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है| और ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम किसी विषय पर बात करने जा रहे हैं|

दरअसल, अपनी पत्नी सनी लियोन को बर्थडे विश करने के लिए डेनियल वेबर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी वाइफ की कुल 2 तस्वीरें शेयर की है, जिसमें पहली तस्वीर सनी लियोन की एक बचपन की तस्वीर है और इसमें सनी लियोन पैंट, शर्ट और शूज पहने हुए बहुत ही प्यारी और क्यूट लग रही हैं| वहीं दूसरी तरफ, डेनियल वेबर ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है, उसने सनी लियोन हमेशा की तरह अपने अंदाज में वाइट कलर की था थाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं|

देखे पोस्ट :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Daniel “Dirrty” Weber (@dirrty99)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए डेनियल वेबर ने अपनी पत्नी सनी लियोन को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा नोट भी लिखा है| डेनियल वेबर अपने नोट में लिखते हैं-हैप्पी बर्थडे बेबी! यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, कि अब आप क्या बन गए हैं|

आगे उन्होंने लिखा है कि हर तरह से सनी आज एक आइकन बन चुकी हैं, और उन्हें जब भी लगता है कि यह पॉसिबल नहीं है तो वह उससे कहीं ज्यादा अचीव करती हैं, और उसे और अधिक बड़ा बनाती है| उन्होंने लिखा है कि सनी लियोन सच में एक अद्भुत इंसान है, और भगवान हर रोज और हर साल उनका ध्यान रखें| अंत में उन्होंने लिखा- आई लव यू, आपके सपने पूरे हैं!

जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस सनी लियोन और डेनियल वेबर ने साल 2011 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी के बाद सनी लियोन साल 2018 में दो जुड़वा बच्चों की मां बनी थी, जिनमें इन के दो जुड़वा बेटे आशेर और नूह शामिल है| इसके अलावा सनी लियोन ने साल 2017 में एक बेटी को अडॉप्ट भी किया है, जिनका नाम निशा है|

By Akash