Cropped shot of a man being interviewed by two businesswomen in an office

अपने दिलों में आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) बनकर देश की सेवा करने और अपने माता-पिता के सपने को पूरा करने का सपना लेकर देश के लाखों की संख्या में युवा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) की परीक्षा का हिस्सा बनते हैं| इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए कैंडिडेट ना केवल कड़ी मेहनत करते हैं बल्कि काफी लंबे समय तक अपनी कड़ी मेहनत को जारी भी रखते हैं|

यह परीक्षा काफी अधिक कठिन इसलिए भी हो जाती है क्योंकि इस परीक्षा को एक दो नहीं बल्कि कुल 3 चरणों में लिया जाता है जिनमे में पहले के दो चरण लिखित लिए जाते हैं और इनमें कैंडिडेट से एकेडमिक से जुड़े सवाल किए जाते हैं| और इस चरण को क्वालीफाई करने के बाद कैंडिडेट को तीसरे और अंतिम इंटरव्यू के चरण के लिए सेलेक्ट किया जाता है| इस तीसरे चरण में कैंडिडेट का इंटरव्यू लिया जाता है जिसमें उससे रिजनिंग और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल किए जाते हैं|

ऐसे में हम एक बार फिर से आपके लिए इसी तीसरे राउंड को ध्यान में रखते हुए पूछे जाने वाले कुछ सवाल आपके लिए लेकर आए हैं…

सवाल : उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में संकुचन या विस्तार करने का अधिकार किसके पास है?

जवाब : उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में संकुचन या विस्तार करने का अधिकार संसद के पास है|

सवाल : केन्द्र सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची का विवरण संविधान में कहाँ है?

जवाब : संविधान में सातवीं अनुसूची में केन्द्र सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची का विवरण संविधान में मौजूद है|

सवाल : भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और धर्म निरपेक्ष’ शब्द कब जोड़े गए?

जवाब : भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और धर्म निरपेक्ष’ शब्द 42वें संशोधन अधिनियम, 1976 में जोड़े गये|

सवाल : गवर्नर जनरल भारत में किसका प्रतिनिधित्व करता था?

जवाब : गवर्नर जनरल भारत में ब्रिटिश सम्राट् का प्रतिनिधित्व करता था|

सवाल : सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों वाले भाग में से निकालकर किसमें स्थान दिया गया है?

जवाब : सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों वाले भाग में से निकालकर अनुच्छेद 300-क में स्थान दिया गया है|

सवाल : संविधान सभा की पहली बैठक किस तिथि को हुई थी?

जवाब : 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक रखी गयी थी|

सवाल : वह अवस्था जिसमें मुद्रा का मूल्य गिर जाता है और कीमतें बढ़ जाती है, क्या कहलाती है?

जवाब : स्टेगफ्लेशन की अवस्था के दौरान मुद्रा का मूल्य गिर जाता है और कीमतें बढ़ जाती है|

सवाल : मुद्रास्फीति से बाजार की वस्तुओं पर क्या प्रभाव पड़ता है?

जवाब : मुद्रास्फीति से बाजार की वस्तुए महंगी होती जाती है|

सवाल : आस्ट्रिया के राजकुमार आर्क ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेस की हत्या किस युद्ध का तात्कालिक कारण बनी?

जवाब : आस्ट्रिया के राजकुमार आर्क ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेस की हत्या प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण बनी|

सवाल : किस वंश के सम्राट शिन हुआंगली ने चीन की महान दीवार का निर्माण करवाया था?

जवाब : शिनवंश के सम्राट द्वारा शिन हुआंगली ने चीन की महान दीवार का निर्माण करवाया गया था|

सवाल : वह कौन सी जगह है जहां 100 लोग जाते है मगर लौटते 101 लोग है?
जवाब : बारात में

 

By Akash