अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे क्रिकेटर्स से मिलाने जा रहे हैं जिनकी पत्नियां उनके धर्म से अतरिक्त किसी और धर्म से ताल्लुख रखती है| हालाँकि बावजूद इसके इन सितारों नें अपने प्यार के आगे धर्म को जीतने नही दिया और आज अपने मनचाहे पार्टनर्स संग शादी रचकर ये सितारे एक खुशाल शादीशुदा जिंदगी जी कर रहे हैं| तो चलिए हम आपको एक एक करके इन क्रिकेटर्स और इनकी पत्नियों से रूबरू कराते है…

जहीर खान और सागरिका घाटगे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान नें बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे संग शादी रचाई थी| सागरिका की बात करें तो वो जहाँ हिंदी धर्म से ताल्लुख रखती है वहीँ दूसरी तरफ जहीर इस्लाम धर्म से ताल्लुख रखते है| फिल्म चक दे इंडिया में नजर आई एक्ट्रेस सागरिका संग जहीर नें साल 2017 में शादी रचाई थी|

अजीत अगरकर और फातिमा

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज़ अजीत अगरकर एक मराठी परिवार से ताल्लुख रखते हैं| अजीत की कहें तो इन्होने साल 2007 में फातिमा संग शादी रचाई थी जो के एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुख रखती हैं| वहीं कुछ खबरों में ऐसा भी सामने आया है फातिमा अजीत के ही एक दोस्त की बहन है|

युवराज सिंह और हेजल कीच

बीते वक्त के शानदार खिलाड़ी और दिग्गज़ बल्लेबाज़ युवराज सिंह नें हेजल कीच संग शादी रचाई थी| पर अगर हेजल की कहें तो वो इसाई धृ से ताल्लुख रखती है वहीँ अगर बात करें युवराज की तो वो सिख धर्म से ताल्लुख रखते है| जानकारी के लिए बता दें के हेजल कीच बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस भी है जिन्हें कई फिल्मों में देखा जा चूका है पर असल में ये इंग्लैण्ड की रहने वाली है|

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे शानदार खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी देश के मशहूर राजशाही खानदान के नवाब भी है| मंसूर अली खान पटौदी नें असल जिंदगी एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर संग एक मुस्लिम होते हुए शादी रचाई थी जबकि उनकी पत्नी शर्मिला हिन्दू धर्म से ताल्लुख रखती थी|

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

भारतीय क्रिकेट टीम के एक और शानदार खिलाड़ी है दिनेश कार्तिक जिन्होंने दीपिका पल्लिकन संग शादी की है| दीपिका की कहें तो दिनेश की तरह वो भी एक एथलीट ही हैं| वहीँ अगर दिनेश की कहे तो वो जहाँ हिन्दू धर्म से ताल्लुख रखती है वहीँ दूसरी तरफ दीपिका पल्लिकन इसाई धर्म से सम्बन्ध रखती है|

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

इस्लाम धर्म से ताल्लुख रखने वाले क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन नें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस संगीत बिजलानी संग शादी रचाई थी लेकिन बीते साल 1996 में ये दोनों अब अलग हो चुके है| इन दोनों में देखा जाए तो संगीता जहाँ हिन्दू धर्म से थी वहीँ अजहरुद्दीन इस्लाम धर्म से ताल्लुख रखते थे|

मोहम्मद कैफ और पूजा यादव

साल 2011 में मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद कैफ नें पूजा यादव संग शादी की थी| पूजा की कहें तो वो जहाँ एक हिन्दू धर्म से जुडी हुई थी वहीँ कैफ मुस्लिम धर्म से थे| हालाँकि अगर इन दोनों की शादी की बात करें तो यह शादी हिन्दू रीति रिवाजों से पूरी हुई थी|

 

By Anisha