अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको क्रिकेट की दुनिया के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जो असल जिंदगी में अपनी पत्नियों से उम्र में छोटे हैं| तो चलिए हम आपको एक-एक करके इन क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों से मिलाते हैं और उनके बीच के उम्र के फैसले से आपको रूबरू कराते हैं…

सचिन तेंदुलकर- अंजली तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया का भगवान कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है| वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो, सचिन तेंदुलकर ने 24 मई, 1995 को अंजली मेहता के साथ शादी रचाई थी जो की उम्र में सचिन से लगभग 6 साल बड़ी है|

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

लिस्ट में अगला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का है, जिन्होंने असल जिंदगी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी रचाई है| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से लगभग 6 महीने छोटे हैं| इसके अलावा अगर इनकी लवस्टोरी की बात करें तो, शादी से पहले इन्होंने एक दूसरे को लगभग 4 सालों तक डेट किया था|

सुरेश रैना- प्रियंका चौधरी

हमारे भारतीय क्रिकेट टीम के एक और पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना इस लिस्ट में शामिल है| सुरेश रैना की बात करें तो इन्होंने 3 अप्रैल, 2015 को प्रियंका चौधरी के साथ शादी रचाई है और दिलचस्प बात यह है कि शादी से पहले प्रियंका चौधरी सुरेश रैना के कोच की ही बेटी हुआ करती थी| जानकारी के लिए बता दें, सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका उम्र में उनसे 5 महीने बड़ी हैं|

नितीश राणा- सांची मरवाह

हमारे देश की सबसे पॉपुलर T20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले शानदार खिलाड़ी नीतीश राणा ने असल जिंदगी में सांची मारवाह के साथ शादी रचाई है| नितीश राणा की बात करें तो, उनका जन्म जहां साल 1993 में हुआ था वहीं दूसरी तरफ सांची का जन्म साल 1991 में हुआ था| बताते चलें, इन दोनों ने 19 फरवरी, 2019 को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी|

हार्दिक पांड्या- नताशा स्टेनकोविक

11 अक्टूबर, 1993 को गुजरात के सूरत में जन्मे भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने असल जिंदगी में फेमस मॉडल और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी नताशा स्टैनकोविक के साथ शादी रचाई है| जानकारी के लिए बता दें, नताशा का जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था| हार्दिक पांड्या की बात करें तो, बीते साल 2020 में उन्होंने लॉकडाउन के दौरान शादी का फैसला लिया था|बता दे हार्दिक और नताशा की तस्वीरे सोशल मीडिया पर अक्सर ही  वायरल होती रहती है और फैन्स भी इनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते है |

 जसप्रीत बुमराह- संजना बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के एक और शानदार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने इसी साल 15 मार्च, 2021 को फेमस स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी रचाई है| जसप्रीत बुमराह की बात करें तो, उनका जन्म 6 दिसंबर 1993 को हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी संजना का जन्म 6 मई, 1991 को हुआ था और ऐसे में उनकी पत्नी संजना गणेशन उम्र में उनसे लगभग 2 साल 7 महीने बड़ी हैं|

By Akash