हमारे देश भारत के सबसे महंगे और आलिशान घरों की जब बात होती है तब देश के  सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अम्बानी के घर एंटीलिया का ही ख्याल आता है और एंटीलिया हमारे देश के सबसे महंगे घरों में सबसे पहले नंबर पर आता है और आज के इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे घरों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी गिनती हमारे देश के सबसे महंगे घरों में की जाती है तो आइये देखते है इस लिस्ट में किन किन घरों का नाम शामिल है

एंटीलिया

एंटीलिया भारत के सबसे बड़े और अमीर उद्योगपति मुकेश अम्बानी का आशियाना है जो के देश की मशहूर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक है| स्विमिंग पूल, जिम और होम थिएटर जैसी तमाम सुविधाओं वाली इस 27 मंजिला बिल्डिंग की कीमत तकरीबन 12000 करोड़ बताई जाती है|

जे.के हाउस

देश के सबसे बड़ी क्लोथिंग ग्रुप रेमंड के अध्यक्ष गौतम सिंघानिया अपने इस 30 मंजिला इमारत जे.के हाउस में रहते है| यह बिल्डिंग पूरे 16 हजार स्क्वायर फीट के क्षेत्रफल में फैली है जिसकी कीमत 6000 से लेकर 8000 करोड़ तक बताई जाती है|

आबोड

इस आलिशान ईमारत के मालिक मुकेश अम्बानी के छोटे भाई अनिल अम्बानी है जो के पूरे 16 हज़ार स्क्वायर फीट में फैली हुई है| वहीँ अगर बात करें इनकी इस बिल्डिंग की तो इसकी कीमत तकरीबन 5 हजार करोड़ रुपयों तक बताई जाती है|मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी का घर भारत का तीसरा सबसे महंगे घरों में गिना जाता है. इस बिल्डिंग का नाम Abode  है. यह तकरीबन 16000 वर्ग फुट में फैली है और लगभग 70 मीटर ऊंची है. इस घर में एक हेलीपैड के पास कुछ हेलीकॉप्टर ही है.

जाटिया हाउस

जाटिया हाउस देश के मशहूर उद्योगपति केएम बिरला का आवास है जो के लगभग 30 हजार स्क्वायर फुट के एरिया में फैला हुआ है| इस घर की बात करें तो इसकी दीवारे क्लैड्डिंग और छत बर्मा टीक वुड से बनी है और इसी वजह से इसकी कीमत लगभग 450 करोड़ तक है|

मन्नत

बॉलीवुड के किंग खान यानि अभिनेता शाहरुख़ खान अपने परिवार संग इसी आलिशान बंगले में रहते हैं| मन्नत की बात करें तो अंदर से बाहर तक यह बेहद लग्जरीयस है और अगर कीमत की कहें तो इसकी कीमत तकरीबन 200 से 250 करोड़ के बीच बताई जाती है|

जिंदल हाउस

जिंदल हाउस देश के मशहूर राजनेता और एक सफल उद्योगपति के रूप में उभरे नवीन जिंदल का आशियाना है|  दिल्ली के पॉश इलाके के तकरीबन 3 एकड़ के क्षेत्रफल में फैले हुए इस आलिशान बंग्ले की कीमत तकरीबन 150 करोड़ रुपए बताई जाती है|

रतन टाटा रिटायरमेंट होम

रतन टाटा देश के मशहूर इंडस्ट्रीयल ग्रुप टाटा इंडस्ट्रीज के मालिक है जिनके पास रतन टाटा रिटायरमेंट होम नाम का शानदार बंगला है| तकरीबन 150 की लागत वाला यह बंगला पूरे 13500 स्क्वायर फीट के क्षेत्रफल में फैला हुआ है|

रुइया हाउस

देश की राजधानी दिल्ली में फेमस एस्सार पेट्रोलियम ग्रुप के मालिक रुइया ब्रदर्स का खूबसूरत बंगला है| बता दें के यह बंगला 2.24 एकड़ की जमीन में फैला हुआ हुआ है जिसकी कीमत लगभग 125 करोड़ तक बताई जाती है|

राणा कपूर रेजिडेंस

राणा कपूर यस बैंक के सीईओ हैं जिनके पास मुंबई के पॉश इलाके में 120 करोड़ का आलिशान बंगला मौजूद है|

जलसा

जलसा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नीजी आवास है जहां ये पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहु ऐश्वर्या और पोती आर्ध्या संग रहते है| वहीँ अगर बात करें जलसा की कीमत की तो वह तकरीबन 120 करोड़ तक बताई जाती है|

स्काई हाउस

स्काई हाउस के मालिक उद्योगपति और किंगफ़िशर के ओनर विजय माल्या है| तकरीबन 100 करोड़ की लागत वाले इस बंगले में सभी ऐशोआराम के साथ कई हाईटेक सुविधाएं भी मौजूद है|

By Anisha