बॉलीवुड की बेहद मशहूर और खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और खूबसूरत अदाओं के लिए जानी जाती और भले ही मलाइका अरोड़ा अब फिल्मों में सक्रिय नहीं है परंतु सोशल मीडिया पर वो आज भी राज करती है| मलाइका अरोड़ा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और एक्ट्रेस के फैंस इनकी हर एक अदा जान लुटाते हैं| मलाइका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में बनी रहती है |

वही अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा इस समय बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| अरबाज खान के साथ मलाइका अरोड़ा का रिश्ता जगजाहिर है और जब से इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है तब से आए दिन मलाइका और अर्जुन कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है| वही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैन्स इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं|

इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है या फिर उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से अपने शादी का ऐलान किया है|

दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए साइड पोज देती हुई दिखाई दे रही है|इस तस्वीर में मलाइका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और वही मलाइका ने अपने इस पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा है वह लोगों के मन में कई सवाल छोड़ दिए हैं| मलाइका ने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि,” मैंने हां कह दी..”|

अब मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट के सामने आने के बाद जहां कुछ लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है तो वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि मलाइका ने अर्जुन के साथ शादी के लिए हां कह दी है और अब बहुत जल्द ही मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर की दुल्हनिया बनने वाली है| मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को देखने के बाद इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज ने भी उन्हें बधाइयां दी है|

आइए हम आपको बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट का सच क्या है दरअसल यदि आप भी सोच रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा ने अपने इस पोस्ट के माध्यम से अर्जुन कपूर के साथ शादी करने के लिए हां कह दिया है तो ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि मलाइका अरोड़ा किए लेटेस्ट पोस्ट एक प्रमोशनल पोस्ट है और वह अभी अर्जुन कपूर के साथ शादी नहीं कर रही है| बता दे अर्जुन कपूर और मलाइका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन दोनों के फैंस को भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है

By Anisha