आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियां हमारे बीच मौजूद हैं, जिनके कैरियर में उतनी अधिक फिल्में तो शामिल नहीं है| पर, इसके बाद भी आज ये अभिनेत्रियां अपने खूबसूरत लुक्स और दिलकश अंदाज के दम पर न केवल लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक अलग पहचान हासिल कर चुकी है बल्कि इसके साथ-साथ सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी आज इन अभिनेत्रियों की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, जिस कारण ये अभिनेत्रियां आज किसी न किसी वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं|

इंडस्ट्री की कुछ ऐसे ही अभिनेत्रियों में बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस जानवी कपूर का नाम भी शामिल है, जो आज अपनी खूबसूरत लुक्स के साथ साथ अपनी एक्टिंग और बेहतरीन एक्सप्रेशंस से लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं और इसी वजह से जानवी कपूर अक्सर चर्चाओं का विषय बनती हुई भी नजर आती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से जानवी कपूर की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है, जिनकी वजह से एक्ट्रेस अब अपने फैंस के बीच काफी ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है और ऐसे में अपनी इस पोस्ट में हम आपको जानवी कपूर की यही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं और इन्हीं के बारे में बात करने जा रहे हैं…

सबसे पहले आपको बता दें कि एक्टर जानवी कपूर आने वाले दिनों में अपनी अपकमिंग फिल्म मिली में नजर आने वाली हैं, जो कि अगले महीने 4 नवंबर की तारीख को रिलीज होने वाली है| इसी वजह से जानवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं और इसी सिलसिले में जानवी कपूर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुई थी, जहां से अब एक्ट्रेस की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं|

इन तस्वीरों में अगर जानवी कपूर के लुक्स की बात करें तो, इस दौरान वो एक पीले और हरे कलर की शेड वाली साड़ी में नजर आई है, जिसके साथ उन्होंने एक ब्लू कलर का स्लीवलैस ब्लाउज पहन रखा है| इसके अलावा जानवी ने अपने लुक को कंपलीमेंट करने के लिए अपने कानों में बड़े-बड़े झुमके भी पहन रखे हैं, जिस कारण अपने इसे ट्रेडिशनल लुक में जानवी कपूर वाकई बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस लग रही हैं|

इस दौरान जानवी कपूर को अपनी क्यूट स्माइल के साथ तस्वीरों के लिए अलग अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है, जिससे फैंस की नजरें भी नहीं हट रही हैं| ऐसे में अब जानवी कपूर की यह तस्वीरें उनके फैंस के बीच काफी जबरदस्त तरीके से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ जानवी कपूर के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए उनके ट्रेडीशनल लुक और खूबसूरत अंदाज की ढेरों तारीफ में करते हुए भी नजर आ रहे हैं

वर्क फ्रंट की बात करें, बीते साल 2018 में एक्ट्रेस ने फिल्म धड़क के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद जानवी कपूर ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और रूही जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं| इसके अलावा अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गुड लक जेरी में भी जानवी कपूर नजर आई थी|

By Akash