फिल्म जगत से अक्सर ही फिल्मों के साथ साथ कई सुर्खियाँ भी आती रहती है जिनमें कई बार सितारों की लव स्टोरी शामिल होती है| हमारे बीच कई ऐसे कपल्स रहे हैं जिनकी लव स्टोरी काफी फेमस हुई है और आज की हमारी यह पोस्ट ऐसी ही एक एक्ट्रेस के ऊपर है जिन्होंने इंडस्ट्री में आज काफी कामयाबी हासिल की है| ये कोई और नही बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस काजोल है जिनका नाम कई मशहूर अभिनेताओं संग जुड़ा था| हालाँकि आज काजोल की शादी अजय देवगन संग हो चुकी है और अपनी नीजी जिंदगी से आज ये काफी खुश है|

पर काजोल की बात करें तो काजोल का दिल अजय से पहले बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया यानि अक्षय कुमार पर आया था पर इन दोनों ली लव स्टोरी पूरी नही हो सकी| उन दिनों काजोल अक्षय कुमार पर पागल थी और इस बात का खुलासा बॉलीवुड के ही मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में किया था| करण ने बताया के हिना की एक पार्टी में वो और काजोल पहुंचे थे जहाँ काजोल पूरी पार्टी में केवल अक्षय को ही धुंध रही थी| आगे करण जौहर नें बताया के वो भी काजोल की अक्षय को ढूँढने मदद कर रहे थे|

करण नें बताया के उन दिनों अक्षय अपनी फिल्मों को लेकर काफी अधिक फेमस हो रहे थे| और पार्टी के बारे में करण नें बताया के अक्षय उस दिन उन्हें और काजोल को नही मिले पर उन दोनों की दोस्ती जरूर हो गयी| काजोल नें करण को यह बात बताई के अक्षय की पहली ही फिल्म ‘सौगंध’ से वो उनकी फैन हो गयी थी| हालाँकि उन्ही दिनों काजोल की फिल्म ‘बेखुदी’ भी रिलीज़ हुई थी जिसके बाद उनका नाम एक्टर कमल सदाना संग भी जोड़ा गया था।

इसके बाद आखिरकार काजोल और अक्षय पहली बार साल 1994 में एक साथ फिल्म ‘दिल्लगी’ में नजर आये| पर इतने सालों बाद भी काजोल के दिल में अक्षय के लिए वहीँ फीलिंग्स थी या नही यह बात किसी को नही पता| और इसके बाद काजोल ने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘हलचल’ साइन की जिसके बाद सेट पर काजोल और अजय की मुलाकात हुई धीरे धीरे इन दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी|

हालाँकि सच्चाई भी यही थी के काजोल और अजय एक दुसरे के काफी करीब आ चुके थे और धीरे धीरे कब इन दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदल गयी इस बात का इन दोनों को भी पता नही चल सका| उन दिनों अजय देवगन की लाइफ में करिश्मा कपूर हुआ करती थी पर काजोल के साथ बढती नजदीकियों के चलते करिश्मा और अजय अलग हो गये| इसके बाद कहोल और अजय नें एक दुसरे को तकरीबन 5 सालों तक डेट किया|

और अंत में साल 1999 की 24 फरवरी को हमेशा के लिए काजोल और अजय एक दुसरे के हो गये| आज की कहें तो एक दुसरे संग काजोल और अजय देवगन एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे है और अब यह कपल दो बच्चों का पेरेंट्स भी बन चूका हैं|

 

By Akash